OpenAI

बड़े आइडियाज़ पर काम करने वालों का साथ देने पर हमें गर्व है

मिलिए उन लोगों से, जो अपनी कम्युनिटीज़ को सुरक्षित रखने, नई खोज करने और अंतरिक्ष में मदद करने वाले रोबोट बनाने में जुटे हैं. OpenAI उन्हें टूल्स, फ़ंडिंग और अपने सबसे एडवांस्ड मॉडल्स का एक्सेस देकर उनके काम में मदद करता है.

रायन और ChatGPT Pro लाइव सेंसर डेटा को जंगल की आग के रियल-टाइम अलर्ट्स में बदल रहे हैं

रायन ऑनरी + Laguna Beach फ़ायर डिपार्टमेंट

रायन ऑनरी एक ऐसा नेटवर्क डेवलप कर रहे हैं, जो जंगल की आग का बहुत शुरुआती दौर में ही पता लगा सके. इससे फ़ायरफ़ाइटर्स तेज़ी से कार्रवाई कर सकेंगे और लोगों को जल्द सुरक्षित जगह पहुँचा सकेंगे. Laguna Beach जैसे फ़ायर डिपार्टमेंट्स पहले से ही जंगल की आग से निपटने की प्लानिंग में उनकी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल कर रहे हैं.

रायन के जंगल की आग का पता लगाने वाले सेंसर नेटवर्क को सपोर्ट करने के लिए OpenAI उन्हें ChatGPT Pro⁠(एक नई विंडो में खुलेगा) का फ़्री एक्सेस दे रहा है. वे ChatGPT Pro की मदद से ऐसे टूल्स बना रहे हैं, जो आग से जुड़े लाइव डेटा को फ़ायरफ़ाइटर्स के लिए साफ़ और काम के अलर्ट्स में बदलते हैं, ताकि वे तुरंत कार्रवाई कर सकें. इनमें वॉकी-टॉकी जैसा एक फ़ीचर भी शामिल है, जिससे फ़ायरफ़ाइटर्स जंगल में आग लगने की आशंका के बारे में सवाल पूछ सकते हैं और कुछ ही सेकंड में जवाब पा सकते हैं.

कम्युनिटीज़ को सुरक्षित रखने की इस कोशिश का हिस्सा बनने पर OpenAI को गर्व है.

फ़ायर ट्रक के पास सेंसर इक्विपमेंट लेकर जाते रायन
"ChatGPT की मदद से हम अपना लक्ष्य पूरा कर पा रहे हैं. फ़ायरफ़ाइटर्स आग लगने की जगह पर जल्दी पहुँच रहे हैं और लोगों को तेज़ी से सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा है."

ईथन, जेमी और GPT‑6 Astra मिलकर अंतरिक्ष में रोज़मर्रा के काम सँभालने वाले रोबोट बना रहे हैं

अपने रोबोट के साथ फ़ोटो खिंचवाते ईथन और जेमी

ईथन बाराहास, जेमी पामर + Icarus Robotics

ईथन और जेमी ने Icarus Robotics की शुरुआत ऐसे रोबोट बनाने के लिए की, जो अंतरिक्ष में रोज़मर्रा के काम सँभाल सकें. इससे एस्ट्रोनॉट्स को रिसर्च और नई खोजों के लिए ज़्यादा समय मिल सकेगा. वे अपने रोबोट्स का कोड डेवलप और टेस्ट करने के लिए GPT‑6 Astra इस्तेमाल कर रहे हैं.

OpenAI ने ChatGPT Futures⁠(एक नई विंडो में खुलेगा) के ज़रिए ईथन और जेमी की टीम को ग्रांट भी दी. यह प्रोग्राम युवा क्रिएटर्स को फ़ंडिंग और एडवांस्ड AI टूल्स का एक्सेस देकर उनके काम में मदद करता है.

OpenAI को अंतरिक्ष यात्रियों का काम आसान बनाने में मदद करने पर गर्व है.

"हम ChatGPT Futures की 2026 की क्लास का हिस्सा थे. हमें जो पहचान और मदद मिली, उससे इस रोबोट को अंतरिक्ष तक पहुँचाने के लिए ज़रूरी सपोर्ट हासिल करने में बहुत मदद मिली है."

डॉ. सेसार डे ला फ़ुएंते और GPT‑6 Rosalind नई एंटीबायोटिक्स की खोज को तेज़ कर रहे हैं

डॉ. सेसार डे ला फ़ुएंते + उनकी रिसर्च टीम

मौजूदा इलाज का असर बैक्टीरिया पर कम होता जा रहा है. ऐसे में डॉ. सेसार डे ला फ़ुएंते और उनकी टीम नई एंटीबायोटिक्स की तलाश कर रही है. उनका लक्ष्य ऐसे मॉलिक्यूल्स को दवाओं में बदलना है, जिनमें लोगों की जान बचाने की क्षमता हो.

OpenAI उनकी रिसर्च के लिए GPT‑6 Rosalind⁠ का फ़्री और अर्ली एक्सेस दे रहा है. यह मॉडल लाइफ़ साइंसेज़ के लिए बनाया गया है. इसकी मदद से टीम बायोलॉजिकल डेटा को समझती है और ऐसे मॉलिक्यूल्स ढूँढती है, जिनकी आगे जाँच करना फ़ायदेमंद हो सकता है. इससे अच्छे नतीजे देने की संभावना वाले मॉलिक्यूल्स जल्द लैब में टेस्ट किए जा सकते हैं.

जानलेवा इन्फ़ेक्शन्स को कम करने वाली इस कोशिश का हिस्सा बनने पर OpenAI को गर्व है.

लैब में सेसार और उनकी रिसर्च टीम
"मेरी लैब में GPT-6 Rosalind सहित OpenAI के टूल्स हर दिन नई खोजों की रफ़्तार बढ़ाने में मदद कर रहे हैं."