स्किप करके मेन कंटेंट पर जाऍं
OpenAI

10 जनवरी 2024

प्रोडक्ट

पेश है ChatGPT Team

हम सभी आकार की टीमों के लिए नया ChatGPT प्लॉन शुरू कर रहे हैं, जो एक सुरक्षित और कोलैबोरेटिव वर्कप्लेस देता है ताकि काम में ChatGPT का पूरा लाभ उठाया जा सके.

एक साधारण डिजिटल लैंडस्‍केप पेंटिंग जिसमें हल्के हरे रंग की ढलानों से बनी लहरदार पहाड़ियाँ और बीच में एक घाटी दिखाई देती है, जो फीके नीले आसमान के नीचे फैली हुई है.
लोड किया जा रहा है...

29 अगस्त, 2025 अपडेट: ChatGPT Team का नाम अब ChatGPT Business कर दिया गया है. हमें ग्राहकों से पता चला कि यह नाम ज़्यादा स्पष्ट है. फ़ीचर्स और कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

हमने कुछ महीने पहले ChatGPT Enterprise लॉन्च किया था और आज Block, Canva, Carlyle, The Estée Lauder Companies, PwC और Zapier जैसी बड़ी कंपनियाँ पहले से ही इसका इस्तेमाल कर रही हैं ताकि अपने काम करने के तरीक़े को और बेहतर बना सकें. आज हम एक नया सेल्फ-सर्व प्लॉन जोड़ रहे हैं: ChatGPT Team(एक नई विंडो में खुलेगा).

ChatGPT Team आपको हमारे उन्नत मॉडल जैसे GPT‑4 और DALL·E 3, और टूल्स जैसे एडवांस्ड डेटा एनालिसिस तक एक्‍सेस देता है. इसके साथ ही इसमें आपकी टीम के लिए एक अलग कोलैबोरेटिव वर्कप्लेस और टीम मैनेजमेंट के लिए एडमिन टूल्स भी शामिल हैं. जैसे ChatGPT Enterprise में होता है, वैसे ही इसमें भी आपका बिज़नेस डेटा पूरी तरह आपके नियंत्रण में रहता है—हम आपके डेटा या बातचीत पर मॉडल को ट्रेन नहीं करते, और हमारे मॉडल आपके उपयोग से कुछ नहीं सीखते. हमारे डेटा प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में और जानकारी हमारी privacy page और Trust Portal(एक नई विंडो में खुलेगा) पर पाई जा सकती है.

ChatGPT Team

ChatGPT Team में शामिल हैं:

  • GPT‑4 तक एक्सेस, 32K कॉन्टेक्स्ट विंडो के साथ
  • टूल्‍स जैसे कि विजन, ब्राउज़िंग, एडवांस्ड डेटा एनालिसिस के साथ DALL·E 3, GPT‑4 -उच्च मैसेज कैप्स के साथ
  • आपके बिज़नेस डेटा या बातचीत पर कोई ट्रेनिंग नहीं
  • आपकी टीम के लिए सुरक्षित कार्यस्थल
  • अपने कार्यस्थल के साथ कस्टम GPT बनाएं और शेयर करें
  • वर्कस्पेस और टीम मैनेजमेंट के लिए एडमिन कंसोल
  • नए फ़ीचर और सुधार की पहले पहल वाला एक्सेस

किसी भी तरह के काम के लिए ChatGPT को कस्‍टमाइज़ करें

हमने हाल ही में GPTs की घोषणा की है — ये ChatGPT के कस्टम संस्करण हैं जिन्हें आप किसी खास उद्देश्य के लिए बना सकते हैं, उसमें अपने निर्देश, अतिरिक्त जानकारी और विशेष क्षमताएँ जोड़ सकते हैं. ये विशेष रूप से बिज़नेसेस और टीमों के लिए उपयोगी हो सकते हैं. GPTs की मदद से आप अपनी टीम की ज़रूरतों और काम करने के तरीक़ों के अनुसार ChatGPT को कस्टमाइज़ कर सकते हैं (इसके लिए कोई कोडिंग ज़रूरी नहीं है) और उन्हें सुरक्षित रूप से टीम के कार्यस्थल में पब्लिश कर सकते हैं. GPTs कई तरह के टास्क में मदद कर सकते हैं, जैसे प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में सहायता करना, टीम ऑनबोर्डिंग, कोड तैयार करना, डेटा एनालिसिस करना, आपके मौजूदा सिस्टम और टूल्स में सुरक्षित रूप से काम करना, या आपके ब्रांड के अंदाज़ और शैली से मेल खाता कंटेंट बनाना. आज हमने GPT Store(एक नई विंडो में खुलेगा) की घोषणा की है, जहाँ आप अपने कार्यस्थल से उपयोगी और लोकप्रिय GPTs पा सकते हैं.

टीम की कार्यक्षमता और काम की गुणवत्ता में सुधार करें

रोजाना के संगठनात्मक कामकाज में AI को शामिल करने से आपकी टीम और अधिक प्रोडक्टिव बन सकती है. हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल के हाल के एक अध्ययन में पाया गया कि Boston Consulting Group के जिन कर्मचारियों को GPT‑4 की एक्सेस दी गई, उन्होंने अपने काम 25% तेज़ी से पूरे किए और उनके सकहर्मियों में जिनके पास यह एक्सेस नहीं था, उनकी तुलना में उनके काम की गुणवत्ता 40% बेहतर रही.1

Sourcegraph के वीपी (जीटीएम स्ट्रैटेजी एंड ऑपरेशंस) कॉनर ओ'ब्रायन कहते हैं, "हम अपने व्यवसाय के लगभग हर हिस्से में ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं—चाहे वह कीमत निर्धारण और पैकेजिंग के लिए वित्तीय मॉडलिंग हो, आंतरिक और बाहरी संचार हो, बोर्ड की तैयारी हो, भर्ती प्रक्रिया हो या नोट्स बनाना हो। इसने हमारे हर काम को तेज़ कर दिया है और हमें उच्च स्तर पर काम करने की क्षमता दी है.''

डॉ. बोस्टन चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल के चीफ इनोवेशन ऑफिसर, जॉन ब्राउनस्टीन कहते हैं, "ChatGPT Team की मदद से हम ऐसे नए GPTs का प्रयोग कर पाए हैं, जिन्होंने हमारी टीम की प्रोडक्टिविटी और कोलैबोरेशन को और बेहतर बनाया है. जैसे-जैसे हम अपने आंतरिक कामकाज में GPTs को सुरक्षित और ज़िम्मेदारी से शामिल कर रहे हैं, हमें पता है कि इसका परिवर्तनकारी असर हमारे सिस्टम को मज़बूत करेगा—ताकि हमारे डॉक्टर, शोधकर्ता, छात्र और प्रशासनिक स्टाफ हर मरीज को बेहतरीन देखभाल दे सकें जो हमारे अस्पताल में आता है.''

ChatGPT Team की कीमत सालाना बिलिंग पर प्रति यूज़र $25 प्रति महीना है, या मासिक बिलिंग पर प्रति यूज़र $30 प्रति महीना. आप डिटेल्‍स एक्स्प्लोर(एक नई विंडो में खुलेगा) कर सकते हैं या अपने ChatGPT सेटिंग्स में जाकर अपग्रेड करके तुरंत शुरू कर सकते हैं.

References

  1. 1

    Dell’Acqua, F., McFowland III, E., Mollick, E., Lifshitz-Assaf, H., Kellogg, K. C., Rajendran, S., Krayer, L., Candelon, F., & Lakhani, K. R. (2023). Navigating the Jagged Technological Frontier: Field Experimental Evidence of the Effects of AI on Knowledge Worker Productivity and Quality(एक नई विंडो में खुलेगा). Harvard Business School Working Paper, No. 24-013.

Author

OpenAI