स्किप करके मेन कंटेंट पर जाऍं
OpenAI

23 अप्रैल 2025

प्रोडक्ट

पेश है API मे हमारा लेटेस्‍ट इमेज जेनरेशन मॉडल

लोड किया जा रहा है...

जब हमने पिछले महीने ChatGPT में इमेज जेनरेशन को पेश किया, तो यह जल्दी ही हमारा सबसे पसंदीदा फ़ीचर बन गया: दुनिया-भर में 130 मिलियन से ज़्यादा यूज़र ने पहले सप्ताह(एक नई विंडो में खुलेगा) में ही 700 मिलियन से ज़्यादा इमेज बनाईं.

आज, हम बुनियादी मल्टीमोडल मॉडल ला रहे हैं, जो ChatGPT में gpt-image-1 के ज़रिए API में इसे मज़बूती देता है, जिससे डेवलपर और बिज़नेस आसानी से अच्छी क्वालिटी वाले, प्रोफ़ेशनल-ग्रेड इमेज जेनरेशन को सीधे अपने टूल और प्लैटफ़ॉर्म में इंटिग्रेट कर सकते हैं. मॉडल की वर्सेटिलिटी इसे अलग-अलग स्टाइल में इमेज बनाने, कस्टम गाइडलाइन को ईमानदारी से अमल में लाने, दुनिया-भर की जानकारी का लाभ उठाने और टेक्ट को बिल्कुल सही तरीक़े से पेश करने देता है – जिससे कई डोमेन में बेहिसाब प्रैक्टिकल ऐप्लिकेशन को अनलॉक किया जा सकता है.

क्रिएटिव टूल, ई-कॉमर्स, शिक्षा, एंटरप्राइज़ सॉफ़्टवेयर, गेमिंग समेत पूरी इंटस्ट्री के लीडिंग एंटरप्राइज़ और स्टार्टअप पहले से ही अपने प्रोडक्ट और तजुर्बों में इमेज जेनरेशन को इस्तेमाल कर रहे हैं. हम इनमें से कुछ उदाहरणों को शेयर करते हुए उत्साहित हैं.

Adobe’s के क्रिएटिव टूल का लीडिंग इकोसिस्टम, जिसमें Firefly और Express ऐप शामिल हैं, OpenAI की इमेज जेनरेशन क्षमताओं का एक्सेस देगा, जिससे क्रिएटर को अलग-अलग तरह के एस्थेटिक स्टाइल में तजुर्बे करने का मौक़ा और फ़्लेक्सिबिलिटी मिलेगी – यह ऐसी चीज़ है, जिसे सभी बिज़नेस प्रोफ़ेशनल, कंज़्यूमर और क्रिएटर बहुत अहमियत देते हैं, जब वे नए क्रिएटिव आइडिया जनरेट करते हैं.

हम डेवलपर और बिज़नेस के साथ मिलकर लगातार काम कर रहे हैं, जिससे कि API में इमेज जेनरेशन के और ज्‍़यादा तरीक़े ईजाद किए जा सकें, जो उनके यूज़ केस में मददगार हो सकते हैं, इनमें शामिल हैं:

डिजाइनिंग और एडिटिंग: Canva अपने Canva AI और Magic Studio टूल में डिज़ाइन बनाने और एडिट करने के दायरों को बढ़ाने के लिए OpenAI के gpt-image-1 को इंटिग्रेट करने के तरीक़े पता कर रहा है. gpt-image-1 क्षमताओं के ज़रिए, जैसे कि किसी कच्चे स्केच को हैरतअंगेज़ ग्राफ़ि‍क में बदलना और हाइ्र-फ़ि‍डेलिटी विज़ुअल एडिट को इनेबल करना, Canva अपने 230 मिलियन यूज़र को अपने आइडिया को बिल्कुल ही नए तरीक़ों से जानदार बनाने में और भी मज़बूत करेगा.

लोगो बनाना और एडिट करना: GoDaddy इमेज जेनरेशन को इंटिग्रेट करने के लिए लगातार तजुर्बे कर रहा है, ताकि कस्टमर आसानी से ऐसे लोगो बना सकें, जिन्हें वे एडिट कर सकें, जिनका बैकग्राउंड हटा सकें और प्रोफ़ेशनल टाइपोग्राफ़ी जनरेट कर सकें. इसके अलावा, GoDaddy Airo® के साथ एक नए तजुर्बे के तौर पर, टीम कस्टमर के लिए सोशल मीडिया पोस्ट और मार्केटिंग एस्सेट बनाने की दिशा में भी काम कर रही है, जो किसी प्रॉम्प्ट से बने ओरिजनल प्रोडक्‍ट और ब्रैंड कंटेंट के लिए उनके ब्रैंड की बिल्कुल अनोखी पहचान को दिखाते हैं.

मार्केटिंग कोलैटरल बनाना: HubSpot लगातार इस पर काम कर रहा है कि OpenAI की नई AI इमेज जेनरेशन कैपेबिलिटी कस्टमर को मार्केटिंग और सेल्स कोलैटरल बनाने में कैसे मदद कर सकती हैं. जैसे-जैसे HubSpot बिज़नेस को बढ़ाने के लिए AI-पावर्ड टूल लगातार जोड़ रहा है, इसलिए इन इमेज जेनरेशन क्षमताओं में बदलाव करने की संभावना मौजूद है कि कस्टमर सोशल मीडिया, ईमेल मार्केटिंग और लैंडिंग पेज के लिए अच्छीै क्वालिटी वाली इमेज कैसे बनाते हैं, वो भी बिना किसी ख़ास डिज़ाइन की ज़रूरत के.

रेसिपी और शॉपिंग लिस्‍ट जनरेट करना: Instacart इमेज जेनरेशन के लिए API के इस्तेमाल के नए तरीक़ों को टेस्ट कर रहा है, जिसमें रेसिपी और शॉपिंग लिस्ट के लिए इमेज शामिल हैं.

वीडियो एडिटिंग: Invideo मिलियन यूज़र को AI से अपने आइडिया वाले वीडियो बनाने में इनेबल बनाता है. gpt-image-1 के इंटिग्रेशन से, प्लैटफ़ॉर्म अब बेहतर टेक्स्ट जनरेशन, फ़ाइन-ग्रेन एडिटिंग कंट्रोल और एड्वांस्ड स्‍टाइल गाइडेंस पेश करता है.

सुरक्षा

API में gpt-image-1 मॉडल ChatGPT में 4o इमेज जेनरेशन जैसी ही सुरक्षा गार्डरेल का लाभ उठाता है, इसमें वे सेफ़गार्ड शामिल हैं, जो मॉडल को नुकसान पहुंचाने वाली इमेज जनरेट करने से और जनरेट की गई इमेज में C2PA मेटाडेटा लगाने से रोकते हैं – आप इसके बारे में हमारी पिछली ब्लॉग पोस्ट में यहां और ज्‍़यादा पढ़ सकते हैं. इसके अलावा, डेवलपर `मॉडरेशन` पैरामीटर से मॉडरेशन सेंसिटिविटी को भी कंट्रोल कर सकते हैं, जिसे स्‍टैंडर्ड फ़िल्टरिंग के लिए ऑटो (डिफ़ॉल्ट) पर सेट किया जा सकता है, या कम रिस्ट्रिक्टिव फ़िल्टरिंग के लिए कम पर सेट किया जा सकता है. हमारे डॉक्स(एक नई विंडो में खुलेगा) में और ज़्यादा जानें.

डिफ़ॉल्ट के तौर पर, हम कभी भी कस्‍टमर API डेटा पर ट्रेन नहीं करते हैं, और सभी इमेज इनपुट और आउटपुट हमारी API इस्तेमाल से जुड़ी नीतियों के अधीन रहते हैं.

दाम

gpt-image-1 के इस्‍तेमाल का दाम प्रति टोकन होता है, जिसमें टेक्स्ट और इमेज टोकन के लिए अलग-अलग दाम होते हैं:

  • टेक्स्ट इनपुट टोकन (प्रॉम्प्ट टेक्स्ट): $5 प्रति 1M टोकन
  • इमेज इनपुट टोकन (इनपुट इमेज): $10 प्रति 1M टोकन
  • इमेज आउटपुट टोकन्स (जनरेट की गईं इमेज): $40 प्रति 1M टोकन

असल में, इनकी क़ीमत कम, मीडियम और हाई क्‍वालिटी वाली चौकोर इमेज के लिए $0.02, $0.07, और $0.19 प्रति जनरेट की गई इमेज के तौर पर होती हैं. इमेज क्वालिटी और साइज़ के अनुसार कीमत के हिसाब से पूरी जानकारी के लिए डॉक्स(एक नई विंडो में खुलेगा)देखें.

शुरू करें

gpt-image-1 मॉडल अब Images API के ज़रिए पूरी दुनिया के लिए उपलब्ध है, और Responses API में भी इसका सपोर्ट जल्द आ रहा है. कुछ डेवलपर को इस मॉडल के इस्‍तेमाल के लिए पहले अपने ऑर्गेनाइज़ेशन को वेरिफ़ाई(एक नई विंडो में खुलेगा) करना पड़ सकता है. कृपया ऑर्गेनाइज़ेशन सेटिंग(एक नई विंडो में खुलेगा) को चेक करके देख लें कि आपके पास पहले से ही एक्‍सेस है या नहीं.

शुरू करने के लिए, Playground(एक नई विंडो में खुलेगा) में मॉडल की कैपेबिलिटी को एक्स्प्लोर करें और हमारी इमेज जेनरेशन गाइड(एक नई विंडो में खुलेगा) को देखें. हम देखना चाहते हैं कि आप क्‍या बनाते हैं.