एंटरप्राइज़ के लिए यूसेज एनालिटिक्स और खर्चों के अपडेटेड कंट्रोल
यूसेज एनालिटिक्स और खर्च के अपडेटेड कंट्रोल ChatGPT Enterprise के एडमिन को उनके AI डिप्लॉयमेंट्स में ज़्यादा विज़िबिलिटी, कंट्रोल और कॉन्फ़िडेंस देते हैं.
जैसे-जैसे AI रोज़मर्रा के काम का हिस्सा बन रहा है, संगठनों को भी इसे उसी सख्ती से मैनेज करने की ज़रूरत है, जैसा वे किसी भी क्रिटिकल बिज़नेस इन्वेस्टमेंट के लिए करते हैं. कंपनियों के पास इसके इस्तेमाल, अपनाने के तरीकों और खर्च की साफ़ जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे भरोसे के साथ इसे आगे बढ़ा सकें और समझ सकें कि AI से कहाँ ज़्यादा वैल्यू मिल रही है.
आज, हम ChatGPT Enterprise के लिए क्रेडिट्स यूसेज एनालिटिक्स और खर्च को कंट्रोल करने की नई सुविधा पेश कर रहे हैं. ये सुविधाएँ कंपनियों को क्रेडिट्स के इस्तेमाल पर नज़र रखने, AI को अपनाने के पैटर्न को समझने, और अपने संगठनों में उसे लागू करने के तरीकों पर ज़्यादा समझदारी के साथ फ़ैसले लेने में मदद करती हैं. बेहतर विज़िबिलिटी और ज़्यादा फ़्लेक्सिबल कंट्रोल की वजह से संगठन अपने खर्चों को सही समय पर मैनेज कर सकते हैं, टीमों को उनकी ज़रूरत के मुताबिक एक्सेस दे सकते हैं, और AI पर होने वाले खर्च को सिर्फ़ सबसे ज़रूरी कामों के लिए लगा सकते हैं.

ग्लोबल एडमिन कंसोल में बिलिंग का टैब और पूरी योजना की जानकारी.
ग्लोबल एडमिन कंसोल में क्रेडिट्स यूसेज के लिए नए एनालिटिक्स है
ग्लोबल एडमिन कंसोल में ChatGPT और Codex के क्रेडिट्स के इस्तेमाल एक ही जगह दिखाई देते हैं, ताकि एडमिन को यूज़र्स, प्रोडक्ट्स और मॉडल्स में क्रेडिट्स के इस्तेमाल की जनकारी और करीब से मिल सके—इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलती है कि कोई खर्च कहाँ हुआ है और क्रेडिट्स के असल इस्तेमाल में किस जगह खड़ा है. इससे यह समझना आसान हो जाता है कि किन ज़रूरी कामों के लिए इनका इस्तेमाल बढ़ रहा है और कौन-से ऐसे इस्तेमाल हैं, जिन्हें रिव्यू करने की ज़रूरत हो सकती है.
अब एडमिन ये भी कर सकते हैं:
- समय के साथ इस्तेमाल और क्रेडिट्स के रुझान पर नज़र
- टॉप यूज़र्स और क्रेडिट्स के इस्तेमाल के नए पैटर्न की पहचान
- यूज़र, प्रोडक्ट और मॉडल के आधार पर पूरे वर्कस्पेस में क्रेडिट्स के खर्च का ब्रेकडाउन
- अपने सिस्टम में गहराई से एनालिसिस करने के लिए एक ही कॉस्ट API की मदद से इस क्रेडिट्स यूसेज डेटा का एक्सेस पाना

ChatGPT और Codex के उपयोग और क्रेडिट्स के इस्तेमाल को दिखाता एक एनालिक्स ओवरव्यू.
टीमों के काम करने के तरीकों के मुताबिक खर्चों पर कंट्रोल लगाएँ
इस साल की शुरुआत में, हमने ChatGPT Enterprise में अलग-अलग ज़िम्मेदारियों के हिसाब से क्रेडिट्स के इस्तेमाल की बारीक लिमिट(एक नई विंडो में खुलेगा) तय करने की सुविधा दी थी, जिससे वर्कस्पेस के मालिकों के लिए यह मुमकिन हो पाया कि वे एडवांस मॉडल के इस्तेमाल की लिमिट अलग-अलग यूज़र के हिसाब से सेट कर सकें, न कि सब के लिए एक ही नियम बनाए जाएँ.

यूज़र को खर्च के कंट्रोल और लिमिट बढ़ाने की रिक्वेस्ट दिखाने वाला पेज.
अब एडमिन अपने ChatGPT Enterprise वर्कस्पेस के लिए एक डिफ़ॉल्ट लिमिट भी सेट कर सकते हैं, खास समूहों के लिए इन लिमिट को अलग रखा जा सकता है, और जिन लोगों को ज़्यादा इस्तेमाल करना है, उनके लिए नियमों को बदला जा सकता है. कर्मचारी बजट के हिसाब से अपने क्रेडिट्स का इस्तेमाल देख सकते हैं, ज़रूरत पड़ने पर और ज़्यादा क्रेडिट्स माँग सकते हैं और अपने काम की जानकारी भी दे सकते हैं, ताकि एडमिन पूरी जानकारी के साथ फ़ैसले ले सकें. इससे ज़्यादा इस्तेमाल करने वाले लोग बिना किसी रुकावट के अपना काम जारी रख पाते हैं और साथ ही बाकी सभी लोगों के लिए लिमिट बढ़ाने की ज़रूरत भी नहीं होती.
ये अपडेटेड कंट्रोल्स मिलकर कंपनियों को बड़े पैमाने पर AI डिप्लॉय करने में मदद करते हैं और साथ ही टीमों को वे सुविधाएँ मिल पाती हैं, जिनकी उन्हें बड़े और असरदार काम करने के लिए ज़रूरत होती है.
उपलब्धता और आगे की राह
ChatGPT Enterprise के एडमिन आज से नए एनालिटिक्स और खर्च पर कंट्रोल लगाने की नई सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन वर्कस्पेस के यूज़र अपनी वर्कस्पेस सेटिंग्स में जाकर क्रेडिट्स के इस्तेमाल की जानकारी भी देख सकते हैं.
हेल्प सेंटर में इस्तेमाल की लिमिट(एक नई विंडो में खुलेगा) और ग्लोबल एडमिन कंसोल(एक नई विंडो में खुलेगा) के बारे में और जानकारी पाएँ.
क्या वर्कस्पेस के इन कंट्रोल्स को सबसे अच्छे तरीके से लागू करने के बारे में आपके कोई सवाल हैं? हमसे यहाँ संपर्क करें या अपनी OpenAI टीम से सीधे संपर्क करें.


