स्किप करके मेन कंटेंट पर जाऍं
OpenAI

24 नवंबर 2026

Clay, Codex और ChatGPT की मदद से सेल्स टीमों को कामयाबी दिलाता है

ChatGPT और Codex इंटीग्रेशन्स की मदद से Clay यूज़र्स डील्स के बारे में रिसर्च कर सकते हैं और डेटा के आधार पर गो-टू-मार्केट प्लान्स बना सकते हैं. इनमें रीज़निंग का काम GPT‑6 मॉडल्स सँभालते हैं.

कंपनी की साइज़: स्टार्टअप
क्षेत्र: उत्तरी अमेरिका
इंडस्‍ट्री: टेक्‍नोलॉजी
प्रॉडक्ट्स: API, Codex, ChatGPT

सेल्स टीमों के पास किसी संभावित कस्टमर का काफ़ी डेटा होने के बावजूद यह समझना मुश्किल हो सकता है कि सबसे अहम क्या है और ऐसी सेल्स पिच कैसे तैयार की जाए, जिससे डील मिलने की संभावना बढ़े. इसी काम में मदद करने के लिए Clay⁠(एक नई विंडो में खुलेगा) बनाया गया है. यह एक ऐसा रेवेन्यू इंजन है, जो अपने-आप सीखकर बेहतर होता है. GPT‑6 Astra, GPT‑6 Sol और दूसरे मॉडल्स की मदद से Clay यूज़र्स कंपनियों और लोगों की लिस्ट्स बना सकते हैं, एजेंट्स से उन रिकॉर्ड्स में ज़्यादा जानकारी जोड़ सकते हैं और उस जानकारी को गो-टू-मार्केट प्लान्स में इस्तेमाल कर सकते हैं.

Codex और ChatGPT के प्लगइन्स के ज़रिए Clay ये क्षमताएँ उन टूल्स में भी उपलब्ध कराता है, जहाँ कस्टमर्स पहले से काम कर रहे हैं. इससे गो-टू-मार्केट वर्कफ़्लो बनाना और चलाना, साथ ही कस्टमर अकाउंट्स और डील्स पर रिसर्च करना आसान हो जाता है.

"ChatGPT में Clay की मदद से सेल्स रिप्रेज़ेंटेटिव्स उन कस्टमर्स के बारे में ज़्यादा जान सकते हैं, जिन्हें वे अपना प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं. इससे कस्टमर्स से जुड़ी सारी अहम जानकारी सीधे उन टूल्स में मिल जाती है, जहाँ वे पहले से काम कर रहे हैं."

—जेफ़ बार्ग, हेड ऑफ़ AI, Clay

सेल्स रिप्रेज़ेंटेटिव्स को काम के फ़ैसले लेने के लिए ज़्यादा जानकारी देना

Clay के Codex इंटीग्रेशन की मदद से बिल्डर्स Codex में गो-टू-मार्केट प्लान्स बना और चला सकते हैं. साथ ही, सेल्स रिप्रेज़ेंटेटिव्स को ऐसा डेटा मिलता है, जिससे वे किसी कस्टमर अकाउंट पर रिसर्च कर सकते हैं या उस डील को बेहतर समझ सकते हैं, जिसे वे फ़ाइनल करने की कोशिश कर रहे हैं.

जेफ़ ने देखा है कि सेल्स रिप्रेज़ेंटेटिव्स अपने सिस्टम्स और सार्वजनिक डेटासेट्स की जानकारी जोड़कर यह तय करते हैं कि कस्टमर को अपने प्रोडक्ट के फ़ायदे सबसे अच्छे तरीके से कैसे समझाए जाएँ. वे कहते हैं, "कस्टमर्स को सेल्स के कई अलग-अलग टास्क के लिए Codex इस्तेमाल करना बहुत पसंद है. हमने देखा है कि इससे सबसे अच्छे सेल्स रिप्रेज़ेंटेटिव्स को सबसे ज़्यादा फ़ायदा हुआ है."

Clay का ChatGPT प्लगइन वही कस्टमर डेटा एक और ऐसे टूल में उपलब्ध कराता है, जिसे सेल्स रिप्रेज़ेंटेटिव्स पहले से इस्तेमाल करते हैं. इससे वे ChatGPT से बाहर जाए बिना संभावित कस्टमर्स के बारे में ज़्यादा जान सकते हैं. जेफ़ कहते हैं, "यह काफ़ी कामयाब रहा है."

टास्क के हिसाब से इंटेलिजेंस का सही तालमेल

OpenAI मॉडल्स की मदद से Claygent रिसर्च करता है, संभावित कस्टमर्स की योग्यता की जाँच करता है, रिकॉर्ड्स में ज़्यादा जानकारी जोड़ता है और अहम संकेत पहचानता है. ये मॉडल्स उस एजेंट को भी चलाते हैं, जो यूज़र्स को वर्कफ़्लो बनाने और दूसरे Clay एजेंट्स के बीच तालमेल बिठाने में मदद करता है.

Clay अपने मुख्य मॉडल के तौर पर GPT‑6 Sol का इस्तेमाल करता है. ज़्यादा मुश्किल टास्क के लिए GPT‑6 Astra और जहाँ खर्च कम रखना ज़रूरी हो, वहाँ GPT‑6 Luna इस्तेमाल करता है. मॉडल्स के ये ऑप्शन्स बैकग्राउंड रिसर्च और कॉपीराइटिंग के साथ-साथ उन एजेंट्स को भी सपोर्ट करते हैं, जिनके साथ यूज़र्स सीधे काम करते हैं.

"गो-टू-मार्केट प्लान्स के लिए GPT-6 Sol एक बेहतरीन मॉडल है. यह बहुत अच्छी तरह समझता है कि क्या करना चाहिए और ऐसे गो-टू-मार्केट टास्क तैयार कर सकता है, जो लंबे समय तक चलें और नतीजे हासिल करने पर फ़ोकस करें."
—जेफ़ बार्ग, हेड ऑफ़ AI, Clay

Responses API की मदद से Clay एक ही इंटरफ़ेस के ज़रिए अलग-अलग इंटेलिजेंस और कीमतों वाले मॉडल्स इस्तेमाल कर सकता है. जेफ़ ने कहा, "OpenAI मॉडल्स की सबसे अच्छी बातों में से एक यह है कि अलग-अलग कीमतों वाले मॉडल्स के लिए एक ही Responses API इस्तेमाल की जा सकती है. यह हमारे लिए बहुत फ़ायदेमंद है."

शुरू से आखिर तक चलने वाले ऐसे प्लान्स बनाना, जो समय के साथ खुद बेहतर हों

GPT‑6 Astra जेफ़ को सॉफ़्टवेयर बनाने और टेस्ट करने में भी मदद करता है. पहले उन्हें अपने बनाए फ़ीचर्स मैन्युअली चेक करने में काफ़ी समय लगाना पड़ता था. अब वे GPT‑6 Astra से इस काम का बड़ा हिस्सा करवा सकते हैं.

वे बताते हैं, "GPT‑6 Astra ने सॉफ़्टवेयर बनाने का मेरा तरीका पूरी तरह बदल दिया है, क्योंकि अब इंजीनियरिंग का पूरा प्रोसेस शुरू से आखिर तक एक साथ पूरा हो सकता है. अब मैं Astra से कोड लिखवा सकता हूँ, टेस्ट्स जुड़वा सकता हूँ और फिर उन टेस्ट्स को चलवाकर फ़ीचर की जाँच करवा सकता हूँ. यह टेस्टिंग का रिकॉर्ड भी बना सकता है और उसे PR में अपलोड कर सकता है. इससे मेरा काम बहुत आसान हो गया है."

जेफ़ के मुताबिक, Clay के कस्टमर्स GPT‑Live‑1 की मदद से आवाज़ के ज़रिए Clay और Codex इस्तेमाल कर सकते हैं और संभावित कस्टमर्स को प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दे सकते हैं. Clay इनबाउंड सेल्स डेवलपमेंट फ़ीचर्स पर काम कर रहा है, जिनकी मदद से कोई एजेंट संभावित कस्टमर को प्रोडक्ट या सर्विस दिखा सकेगा. जेफ़ Decisions API को भी Clay में मॉडल्स इंटीग्रेट करने और इस्तेमाल के नए तरीके शुरू करने का एक ज़रिया मानते हैं.

Clay का लक्ष्य ऐसे एजेंट्स की मदद से गो-टू-मार्केट वर्कफ़्लो शुरू से आखिर तक चलाना है, जो नतीजों से सीखकर बेहतर होते जाएँ. जेफ़ के लिए लक्ष्य बिल्डर्स को इतनी क्षमता देना है कि वे "सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में आए बदलाव जैसा ही बदलाव गो-टू-मार्केट के काम में भी ला सकें."

OpenAI से बिज़नेस से जुड़े अपडेट्स पाएँ

प्रोडक्ट अपडेट्स, काम की गाइड्स, आने वाले इवेंट्स और भी बहुत कुछ.

सब्सक्राइब करके, आप OpenAI से ईमेल पाने के लिए सहमति देते हैं. आप किसी भी समय अनसब्सक्राइब कर सकते हैं. हमारी प्राइवेसी पॉलिसी⁠ पढ़ें.