WebMCP चैलेंज
उन विजेता टीमों के बारे में जानें, जो दिखा रही हैं कि लोग और AI एजेंट्स मिलकर वेब पर क्या-क्या कर सकते हैं.
वेब को एजेंट्स के साथ काम करने लायक बनाएँ
WebMCP ↗(एक नई विंडो में खुलेगा) एक एक्सपेरिमेंटल ओपन स्टैंडर्ड है, जिसकी मदद से वेबसाइट्स ऐसे स्ट्रक्चर्ड टूल्स दे सकती हैं, जिन्हें एजेंट सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं. एजेंट को आपके UI में खुद से रास्ता ढूँढने देने के बजाय, आप पहले से तय कर सकते हैं कि वह आपके ऐप का इस्तेमाल कैसे करे. इससे एजेंट काम ज़्यादा तेज़ी, एक्यूरेसी और भरोसे के साथ पूरा कर सकते हैं.
WebMCP Challenge ने डेवलपर्स को ऐसे ऐप्स बनाने के लिए इनवाइट किया, जो लोगों और AI एजेंट्स के साथ काम करने पर ज़्यादा काम आ सकें.
विजेता टीमें

MASIL(एक नई विंडो में खुलेगा)
एक क्रिएटिव स्पेस, जहाँ कोरिया के बुज़ुर्ग लोग एजेंट से बोलकर और सीधे इंटरैक्ट करके कैलीग्राफ़ी की प्रैक्टिस कर सकते हैं और Janggi खेल सकते हैं.

Alza(एक नई विंडो में खुलेगा)
एक फ़्लोर प्लान एडिटर, जिसमें लोग और एजेंट्स मिलकर 2D प्लान बना सकते हैं, उसे चेक कर सकते हैं और उसमें फ़र्नीचर जोड़ सकते हैं. इसके बाद वे पूरे प्लान को 3D में देख सकते हैं.

ArchMorph(एक नई विंडो में खुलेगा)
ब्राउज़र पर चलने वाला एक आर्किटेक्चर स्टूडियो, जहाँ लोग और एजेंट्स मिलकर फ़्लोर प्लान, 3D व्यू और वॉकथ्रू की मदद से घर डिज़ाइन कर सकते हैं और उसे अच्छी तरह देख सकते हैं.

Aisle(एक नई विंडो में खुलेगा)
शादी में मेहमानों के बैठने का प्लान बनाने वाला कैनवस, जहाँ लोग और AI एजेंट्स मिलकर सीटें तय कर सकते हैं, ज़रूरी शर्तें चेक कर सकते हैं और समस्याएँ सुलझा सकते हैं.

Roque Nights(एक नई विंडो में खुलेगा)
रात का आसमान देखने की प्लानिंग करने वाला टूल, जिसमें लोग और एजेंट्स मिलकर तय करते हैं कि कब और किन चीज़ों को देखना है. इसके बाद वे इंटरैक्टिव टाइमलाइन पर अपना प्लान देख सकते हैं.

Mandate(एक नई विंडो में खुलेगा)
एक सिस्टम, जिसकी मदद से लोग एजेंट्स को चुने हुए रिकॉर्ड्स और फ़ील्ड्स का कुछ समय के लिए एक्सेस दे सकते हैं. वे एजेंट्स के तैयार किए गए बदलाव लागू करने से पहले रिव्यू कर सकते हैं और ज़रूरत पड़ने पर एक्सेस वापस ले सकते हैं.

Observatory(एक नई विंडो में खुलेगा)
एक फ़ैंटेसी मैप एडिटर, जिसमें लोग और एजेंट्स मिलकर एडिट किए जा सकने वाले कैनवस पर ज़मीन के अलग-अलग हिस्से, कमरे और ऑब्जेक्ट्स बना सकते हैं.

Bouquet Studio(एक नई विंडो में खुलेगा)
एक शेयर किया गया बुके एडिटर, जो मौके, पसंद और बजट के हिसाब से फूलों के गुलदस्ते तैयार करता है. लोग एजेंट के साथ मिलकर उन्हें देख सकते हैं और अपनी पसंद के मुताबिक बदलाव कर सकते हैं.

Faraday(एक नई विंडो में खुलेगा)
ब्राउज़र पर चलने वाला CT और MRI व्यूअर, जिसमें एजेंट्स स्कैन के अलग-अलग हिस्सों को देख सकते हैं और माप ले सकते हैं. स्कैन का डेटा लोकल डिवाइस पर ही रहता है. सिर्फ़ रिसर्च और पढ़ाई के लिए, डायग्नोसिस के लिए नहीं.

JupyterLite WebMCP(एक नई विंडो में खुलेगा)
एक JupyterLite एक्सटेंशन, जिसकी मदद से एजेंट्स लाइव नोटबुक सेल्स, चुने गए कंटेंट और ब्राउज़र के शेयर किए गए Python कर्नेल के साथ काम कर सकते हैं. यूज़र्स सुझाए गए बदलावों को वहीं रिव्यू भी कर सकते हैं.
आप WebMCP के साथ क्या बनाएँगे?
आइडियाज़ के लिए हमारी टीम के बनाए कुछ एजेंट-नेटिव ऐप्स देखें. आप और आइडियाज़ के लिए WebMCP शोकेस ↗(एक नई विंडो में खुलेगा) भी देख सकते हैं.











