Wix helps anyone create fully functional websites in minutes with GPT‑4o

अपनी स्थापना के बाद से, Wix(एक नई विंडो में खुलेगा) का लक्ष्य लोगों और बिज़नेस के लिए वेबसाइट क्रिएशन को आसान बनाना रहा है. 2016 में, कंपनी ने Wix ADI (आर्टिफ़िशियल डिज़ाइन इंटेलिजेंस) पेश किया, जो साइट के UI को बनाने के लिए पहले AI-संचालित समाधानों में से एक था.
पिछले कुछ सालों में, Wix ने अपनी AI क्षमताएं बढ़ाईं हैं, कंटेंट जनरेशन, इमेज प्रोसेसिंग और कस्टमर सपोर्ट को बढ़ाने के लिए OpenAI मॉडल्स को इंटीग्रेट किया है. 2023 तक, Wix ने AI टेक्स्ट क्रिएटर लॉन्च किया, जो यूज़र्स को सिर्फ़ कुछ प्रॉम्प्ट्स का जवाब देकर हेडलाइन्स, टैगलाइन्स, और जानकारियों सहित वेबसाइट टेक्स्ट जनरेट करने मैं मदद करता है.
इससे Wix के लेटेस्ट इनोवेशन का रास्ता बन गया: एक AI वेबसाइट बिल्डर, जो ChatGPT द्वारा संचालित है, जो यूज़र्स को AI के साथ चैट करके एक पूरी वेबसाइट बनाने में मदद करता है.
आज, Wix एक पूरी तरह से विकसित AI वेबसाइट बिल्डर(एक नई विंडो में खुलेगा) प्रदान करता है जो एक साइट बनाने को बातचीत करने जितना सरल बना देता है.
यूज़र्स को अब मैन्युअल तरीके से लेआउट डिज़ाइन करने या कंटेंट को स्क्रैच से लिखने की ज़रुरत नहीं है. इसके बजाय, वे अपने बिज़नेस या प्रोजेक्ट के बारे में बताते हैं, और Wix अपने आप लेआउट, इमेजेज़, टेक्स्ट और बिज़नेस ऐप्स को कस्टमाइज़ करते हुए एक पूरी वेबसाइट तैयार कर देता है.
OpenAI के मॉडल Wix के AI वेबसाइट बिल्डर के कई प्रमुख कॉम्पोनेन्ट्स को पॉवर करते हैं, जिनमें शामिल हैं:
- कंटेंट जनरेशन: AI टेक्स्ट क्रिएटर आकर्षक वेबसाइट कॉपी, ब्लॉग पोस्ट, प्रोडक्ट की जानकारियां और SEO-फ़्रेंडली टेक्स्ट तैयार करता है.
- इमेज प्रोसेसिंग: GPT‑4o की विज़न क्षमताएं पोर्टफ़ोलियो और ब्लॉग पोस्ट के लिए इमेज कैप्शनिंग और वर्गीकरण को सपोर्ट करती हैं, साथ ही रेस्तरां की इमेजेज़ से मेनू पार्सिंग भी करती हैं.
- बिज़नेस मैनेजमेंट टूल्स: AI-संचालित रिपोर्ट जनरेटर्स यूज़र्स को नेचुरल लैंग्वेज के सवालों के साथ अपने ऑपरेशन्स को मैनेज करने में मदद करते हैं.
- अनुवाद: OpenAI के मॉडल्स द्वारा संचालित, AI वेबसाइट बिल्डर अभी नौ भाषाओं में उपलब्ध है, जिनमें अंग्रेज़ी से लेकर जापानी और तुर्की तक शामिल हैं.
OpenAI की तकनीक को इंटीग्रेट करके, Wix यूज़र्स को मिनटों में एक आईडिया से एक पूरी तरह फ़ंक्शनल वेबसाइट बनाने में मदद करता है. Wix के प्रोडक्ट प्रमुख यारा असफ़ कहते हैं, "मुझे लगता है कि सबसे बड़ा गेम-चेंजर ये तथ्य है कि आप आसानी से एक शानदार वेबसाइट बना सकते हैं, लेकिन आपको शुरुआत से एक शानदार वेबसाइट बनाने के लिए लेआउट, डिज़ाइन या किसी भी चीज़ को समझने की ज़रूरत नहीं है."

एक प्रोफ़ेशनल वेबसाइट की कुंजी है एक मज़बूत कॉपी. Wix अपनी तकनीक का इस्तेमाल, OpenAI के साथ मिलकर, अपने प्लैटफ़ॉर्म के अंदर AI टेक्स्ट क्रिएटर और इमेज जनरेशन जैसे टूल्स को पॉवर करने के लिए करता है.
Wix के प्रोडक्ट मैनेजर, ओज़ गोलान कहते हैं, "हमने GPT‑3.5 के साथ AI टेक्स्ट क्रिएटर बनाना शुरू किया क्योंकि ये सबसे अच्छा और सबसे तेज़ टूल था." "फ़िर हम वेबसाइट्स के लिए कंटेंट लिखने और ऑनलाइन बिहेवियर का अवलोकन करने में अपनी विशेषज्ञता—ज़रूरी तौर पर दशकों के अनुभव—के आधार पर प्रॉम्प्ट को कस्टमाइज़ करते हैं."
Wix के AI टेक्स्ट क्रिएटर के अंदर प्रॉम्प्ट्स को उनकी साइट्स के लिए सबसे बढ़िया टाइटल, टैगलाइनें और पैराग्राफ़ जनरेट करने के लिए इंजीनियर किया गया है, और यूज़र्स को इस कॉन्टेक्स्चुअल कंटेंट को प्राप्त करने से फ़ायदा होता है, जो उनके दर्शकों, बिज़नेस टाइप, और इरादे के लिए विशिष्ट है.
OpenAI के मॉडल द्वारा संचालित, AI टेक्स्ट क्रिएटर प्रोडक्ट की जानकारियां भी लिख सकता है, सोशल मीडिया कैप्शन बना सकता है और यहां तक कि Wix प्लैटफ़ॉर्म से सीधे SEO-फ़्रेंड्ली टाइटल टैग्स और मेटा जानकारियां भी ऑटो-जनरेट कर सकता है.
AI टेक्स्ट क्रिएटर के पीछे की टीम ने शुरू में इस टूल को सिर्फ़ एक पैराग्राफ़ या टाइटल लिखने तक ही सीमित रखा था, लेकिन बाद में एक पूरा पेज और फ़िर पूरी वेबसाइट्स और मेटाडेटा लिखने की इसकी क्षमताओं को और भी बढ़ा दिया.
गोलान कहते हैं, "OpenAI के API ने इसे मुमकिन बनाने में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई है." "उन्हें Wix के इंफ़्रास्ट्रक्चर के साथ इंटीग्रेट करना और कनेक्ट करना आसान था. वे सुरक्षा से लेकर ज़्यादा थ्रूपुट तक सभी ज़रूरी पहलुओं में, हमारी ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं.”

इसके AI टेक्स्ट क्रिएटर के रोलआउट के बाद से, जिन टास्क में यूज़र्स को 10 घंटे लगते थे, अब उनमें शायद सिर्फ़ 10 मिनट लगेंगे. Wix में डेटा साइंस की प्रमुख हिला गैट कहती हैं, "OpenAI के GPT मॉडल के साथ हमारी वेबसाइट बिल्डिंग विशेषज्ञता को मिलाकर, Wix अब यूज़र्स को बेहतरीन टेक्स्ट क्वालिटी देता है, जो एक प्रोफ़ेशनल वेबसाइट के लिए ज़रूरी है."
इस तकनीक को जहां तक मुमकिन हो, उतना व्यापक तौर पर सुलभ बनाने के लिए, Wix ने एक वेबसाइट बिल्डर GPT(एक नई विंडो में खुलेगा) बनाया है जो AI वेबसाइट बिल्डर की पूरी क्षमताओं को सभी तक पहुंचाता है. अब कोई भी व्यक्ति ChatGPT Enterprise और OpenAI मॉडल्स द्वारा संचालित वेबसाइट बिल्डर GPT का इस्तेमाल करके बातचीत के ज़रिये Enterprise-ग्रेड वेबसाइट बना सकता है.
Wix के CEO और सह-संस्थापक अविशाई अब्राहमी कहते हैं, "AI वेबसाइट बिल्डर पर फ़ीडबैक बहुत बढ़िया रही है." “2024 में इसके लॉन्च होने के बाद से, इस टूल का इस्तेमाल करके सैकड़ों हज़ारों साइट्स बनाई गई हैं. अब, यूज़र्स अपनी पसंदीदा भाषा में अपने डिजिटल विज़न बना सकते हैं.”
Wix की टीम अभी काम शुरू कर रही है. OpenAI के LLMs का इस्तेमाल करते हुए, वे हर रोल में मदद करने के लिए अपनी AI सर्विसेज़ बढ़ाना चाहते हैं:
- कस्टमर केयर: अपने कस्टमर्स को कस्टमर टिकटों को हैंडल करने में मदद कर रहे हैं
- बिज़नेस मैनेजर्स: कस्टमर कम्युनिकेशन्स में मैनेजर्स की मदद करना और नेचुरल लैंग्वेज के सवालों को समझने वाली रिपोर्ट्स जनरेट कर रहे हैं
- उद्यमी: स्मार्ट, स्केलेबल बिज़नेस टूल्स के साथ अपने बिज़नेस को बढ़ा रहे हैं
- मार्केटर्स: हाइपर-पर्सनलाइज़्ड कंटेंट क्रिएशन और कैंपेन में मदद कर रहे हैं
चूंकि Wix अपनी AI-संचालित फ़ीचर्स को ऑप्टिमाइज़ और एक्स्पैंड करना जारी रखता है, इसलिए कंपनी यूज़र्स को वेबसाइट के इंफ़्रास्ट्रक्चर को और भी तेज़ी से और ज़्यादा आसानी से बनाने में मदद करने पर फ़ोकस कर रही है, जिससे उन्हें अपने बिज़नेसेस को चलाने पर फ़ोकस करने के लिए ज़्यादा समय मिल सके.


