स्किप करके मेन कंटेंट पर जाऍं
OpenAI

20 फ़रवरी 2025

Uber AI के साथ मिलकर बेहतरीन ऑन-डिमांड अनुभव प्रदान करता है

Uber में कस्टमर ऑब्सेशन के AI व प्रोडक्ट हेड, जय मलकानी के साथ बातचीत.

कलात्मक तरीके से प्रस्तुत वेवफ़ॉर्म की एक इमेज जिसके टॉप पर "Ep 03" लिखा हुआ है.
लोड किया जा रहा है...

हमारी नई एग्ज़िक्यूटिव फ़ंक्शन सीरीज़ में AI के ज़रिये बदलाव लाने वाले नेताओं के नज़रिए शामिल हैं.

Uber(एक नई विंडो में खुलेगा) एक ग्लोबल मोबिलिटी व डिलीवरी प्लैटफ़ॉर्म है जो प्रतिदिन करोड़ों ऑन-डिमांड ट्रिप्स को संचालित करता है. हमने Uber के ग्लोबल हेड ऑफ़ प्रोडक्ट, कस्टमर ऑबसेशन, जय मलकानी से सहानुभूतिपूर्ण और कुशल ग्राहक सहायता बातचीत, बुद्धिमान ऑटोमेशन और ह्यूमन एजेंट क्षमताओं को बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में AI के इस्तेमाल के बारे में बात की.

Uber दुनिया के सबसे बड़े मोबिलिटी और डिलीवरी प्लैटफ़ॉर्म्स में से एक है. AI क्यों ज़रूरी है और ये Uber की व्यापक स्ट्रैटेजी में कैसे फ़िट बैठता है?

Uber विभिन्न बाज़ार सहभागियों, जैसे राइडर्स, ड्राइवरों, Uber Eats कस्टमर्स, मर्चेंट्स, और बिज़नेसेस के लिए अरबों सवारी और डिलीवरी की सुविधा प्रदान करता है. इन इंटरैक्शन्स को पर्सनलाइज़ और ऑप्टिमाइज़ करने के लिए AI ज़रूरी है. ये हमें Uber की बेहद मुश्किल चुनौतियों को सुलझाने में मदद करता है, क्योंकि हम डिजिटल और फ़िज़िकल वर्ल्ड के बीच काम करते हैं.

हमारे AI मॉडल यूज़र की ज़रूरतों के बारे में बेहद बारीक जानकारी देते हैं, Uber ऐप में रुकावटों को कम करते हैं, और रियल टाइम में उभरने वाली अनुकूली सेवाएं बनाते हैं. इसकी वजह से, हम बेहतरीन पैमाने पर सटीकता, भरोसा और दक्षता के साथ काम कर पाते हैं. हम सभी बेहद रोमांचक समय में रह रहे हैं. जनरेटिव AI के आने के साथ, हम अपनी क्षमताओं को उन तरीकों से बढ़ा रहे हैं जिन्हें हमने अभी एक्सप्लोर करना शुरू ही किया है.

Uber एक मल्टी-साइडेड मार्केटप्लेस को ऑपरेट करता है, जो कन्ज़्युमर्स, ड्राइवरों और मर्चेंट्स की ज़रूरतों को बैलेंस करता है. इन ग्रुप्स की ख़ास ज़रूरतों को पूरा करने के लिए AI का प्रयोग कैसे किया जाता है?

Uber का मार्केटप्लेस बेहद कॉम्प्लेक्स है. ये कई क्षेत्रों में फ़ैला हुआ है: सवारियों और ड्राइवरों को जोड़ने वाले हमारे दो-तरफ़ा मोबिलिटी प्लैटफ़ॉर्म से लेकर, खाने वालों, कूरियर और रेस्तरां के बीच Uber Eats की तीन-तरफ़ा बातचीत तक, और हमारी किराना सेवा तक जो कन्ज़्युमर्स, कूरियर, खरीदारों और व्यापारियों के बीच समन्वय करती है.

हम प्रत्येक सेगमेंट के लिए अपनी AI स्ट्रैटेजी तैयार करते हैं: 

  • राइड्स: ट्रैफ़िक या टोल के कारण रास्ता बदलने पर किराये में एडजस्टमेंट्स करना ज़रूरी होता है. हम AI का इस्तेमाल ये समझने के लिए करते हैं कि क्या हुआ, न्यायसंगत समाधान प्रदान करते हैं, और राइडर्स और ड्राइवरों से पारदर्शी तरीके से संवाद करते हैं.
  • Uber Eats: अगर कोई गलत फ़ूड आइटम डिलीवर किया जाता है, तो AI फ़ोटो को एनालाइज़ करने, आइटम की लाइफ़सायकल को ट्रैक करने और ये निर्धारित करने में मदद करता है कि एरर कहां हुआ. अगर ज़रूरी हो, तो हम रिफ़ंड या रीऑर्डर को ज़्यादा अच्छे से प्रोसेस कर सकते हैं.
  • किराना: किराने के सामान की डिलीवरी में, हमारा AI उपभोक्ताओं और खरीदारों के बीच रियल टाइम में संचार की सुविधा दे करके रियल टाइम की इन्वेंटरी चुनौतियों में सहायता करता है, और कस्टमर्स के प्रेफ़रेंसेस के आधार पर सबसे उपयुक्त उपाय सुझाता है, जिससे संतुष्टि और समग्र दक्षता बढ़ जाते हैं.
"जहां AI इतना ज़रूरी हो जाता है [...] वो ये है कि ये हमें इन सभी इंटरैक्शन्स को पर्सनलाइज़ और अनुकूलित करने में मदद करता है."
सुनें

Uber पर्सनलाइज़ेशन और सुझावों के लिए AI का इस्तेमाल कैसे कर रहा है?

AI कस्टमर्स के प्रेफ़रेंसेस, प्लैटफ़ॉर्म पर पिछले ट्रांज़ैक्शन्स और प्रासंगिक सिनारियो के आधार पर कस्टमर्स की ज़रूरतों का अनुमान लगाकर हाइपर-पर्सनलाइज़ेशन में मदद करता है. जैसे कि, हम ड्राइवरों के लिए बातचीत को पर्सनलाइज़ करने के लिए AI का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिन्हें उनकी एक्सपायरी की तारीख से पहले डॉक्यूमेंट्स को अपडेट करने की ज़रुरत होती है, उन्हें उनके क्षेत्र, अकाउंट और उनके द्वारा ली जाने वाली राइड्स या डिलीवरी ट्रिप्स के टाइप के लिए ख़ास ज़रूरतों के आधार पर सूचित करके. ये क्षमता हमें कई चैनलों पर लगभग-इंस्टेंट, समझदार अनुभव प्रदान करने में मदद करती है, चाहे वो चैट, वॉइस या इन-ऐप इंटरैक्शन्स हो. हमारा लक्ष्य निर्बाध, पर्सनलाइज़्ड, और आसान अनुभव बनाना है जो हमारे कस्टमर्स को खुश कर सके.

AI में वर्कफ़ोर्स की प्रोडक्टिविटी को प्रभावित करने की भी बहुत क्षमता है. Uber इंटर्नल तरीके से AI का इस्तेमाल कैसे कर रहा है?

AI हमारे वर्कफ़ोर्स के लिए एक समझदार को-पायलट है, जो डेवलपर्स, ऑपरेशन्स, कस्टमर सर्विस एजेंट्स, और कई अन्य टीमों में प्रोडक्टिविटी बढ़ाता है. जैसे कि, कस्टमर सपोर्ट में, AI बातचीतों की समरी प्रदान करता है, जांचों को ऑटोमेट करता है, सहानुभूति से भरे अगले-बेस्ट जवाब देता है, और कॉम्प्लेक्स नीतियों को समाधानों के लिए कार्रवाई लायक रूटीन में बदल देता है. इससे हमारी टीमें ज्यादा अच्छे इंटरैक्शन्स पर फ़ोकस कर पाती हैं, जिससे ग्राहक परिणाम और ऑपरेशनल दक्षता दोनों में सुधार होता है.

"AI, सबसे पहले, हमारे वर्कफ़ोर्स के लिए एक समझदार को-पायलट के तौर पर काम करता है, ये उनकी प्रोडक्टिविटी को काफ़ी हद तक बढ़ाता है [...] डेवलपर्स से लेकर ऑपरेशन्स तक और यहां तक ​​कि हमारे कस्टमर सर्विस एजेंट्स तक."
सुनें

Uber आंतरिक और बाहरी, दोनों स्तर पर AI अपनाने के प्रभाव को कैसे मापता है?

हम क्वालिटेटिव और क्वांटिटेटिव मेट्रिक्स का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करते हैं, जिसमें कस्टमर एक्सपीरियंस स्कोर्स, रेज़ोल्यूशन स्पीड, ऑटोमेशन रेट्स, और प्रोडक्टिविटी गेन्स शामिल हैं. उदाहरण के लिए, हम LLM रिस्पॉन्सेस की क्वालिटी को मापते हैं और AI-ऑगमेंटेड वर्कफ़्लो की तुलना पारंपरिक वर्कफ़्लो से करने के लिए कंट्रोल्ड एक्सपेरिमेंट्स करते हैं. भौगोलिक क्षेत्रों में यूज़र की सहभागिता और बढ़ती हुई कुल बुकिंग्स, जैसे मीट्रिक्स हमें ग्राहक संतुष्टि और व्यावसायिक प्रभाव दोनों का आंकलन करने में मदद करते हैं.

इन मेट्रिक्स को लगातार अनुकूलित करके, हम ये पक्का करते हैं कि हमारे AI निवेश हमारे कस्टमर्स और बिज़नेस के लिए ठोस फ़ायदे प्रदान करें.

आप दूसरे प्रोडक्ट लीडर्स को AI को सफ़लतापूर्वक अपनाने के लिए क्या सलाह देंगे?

इसकी शुरुआत AI-संचालित संस्कृति और मानसिकता को बढ़ावा देने से होती है. AI को अपनाने के बारे में बहस का समय ख़त्म हो गया है. व्यवसायों को प्रतिस्पर्धी बने रहने और ग्राहकों की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए AI को अपनाना होगा.

Uber में, हम सिर्फ़ AI तकनीक का इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि हम उस पर एक्टिव तरीके से इनोवेट भी करते हैं. हम ग्राहक अनुभव को दोबारा कल्पना करके, फ़ैसला लेने की क्षमता को बढ़ाकर, और ऑपरेशनल दक्षता को बढ़ाकर सीमाओं को आगे बढ़ाते हैं. मेरी सलाह है कि आप अपने पास उपलब्ध शक्ति और क्षमताओं से भली-भांति परिचित हो जाएं, हाई-वैल्यू वाले यूज़ केसेस पर ध्यान दें, एग्ज़िक्यूटिव स्पॉन्सरशिप सुरक्षित करें, क्लियर बिज़नेस वैल्यू प्रदर्शित करें, और अपनी स्ट्रैटेजी के मुख्य घटक के रूप में AI को इंटीग्रेट करें. AI अब केवल एक अच्छा-खासा साधन नहीं रह गया है; ये अस्तित्व और विकास के लिए ज़रूरी हो गया है.

"अब ये सोचने का समय खत्म हो गया है कि मुझे AI का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं करना चाहिए."
सुनें

एक आखिरी सवाल—आने वाले सालों में ऑन-डिमांड इकॉनमी पर AI का क्या असर पड़ेगा, इसकी आप क्या उम्मीद करते हैं?

AI ऑन-डिमांड इकॉनमी में बदलाव लाना जारी रखेगा, ख़ास कर तब जब ऑटोनोमस व्हीकल्स और रोबोटिक डिलीवरी सिस्टम्स तेज़ी से मशहूर हो रहे हैं. ये डेटा एनोटेशन और सेंटीमेंट एनालिसिस जैसे क्षेत्रों में कमाई के नए अवसर भी पैदा कर रहा है. 

आने वाले सालों में, AI अभूतपूर्व दक्षता, विकास, और नवाचार को जन्म देगा, और बाज़ार में व्यवसायों, श्रमिकों, और उपभोक्ताओं के बीच बातचीत के तरीके को नया रूप देगा. ये एक रोमांचक भविष्य है, और हमें इसमें अग्रणी होने पर गर्व है.

मैं OpenAI के साथ अपना काम जारी रखने और साथ मिलकर जो भी मुमकिन है उसकी सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं.

“AI अब सिर्फ़ एक अच्छी बात नहीं रह गई है, ये एक ज़रूरी चीज़ बन गई है”
जय मलकानी, Uber में कस्टमर ऑब्सेशन के AI व प्रोडक्ट प्रमुख
सुनें

Uber अपने कई डिपार्टमेंट्स में ChatGPT Enterprise का फ़ायदा उठाता है, जिसमें मार्केटिंग, डेटा साइंस, प्रोडक्ट, और इंजीनियरिंग शामिल हैं. इसके अलावा, OpenAI Uber के AI असिस्टेंट्स को मज़बूत बनाता है जो कमाने वालों को जानकारी और मदद प्रदान करते हैं, साथ ही उनके ग्राहक सेवा प्लैटफ़ॉर्म को भी मज़बूत बनाता है, जिससे राइड्स, डिलीवरियां, और भी बहुत कुछ के लिए मदद को स्ट्रीमलाइन किया जाता है.

लेखक

OpenAI