स्किप करके मेन कंटेंट पर जाऍं
OpenAI

12 जून 2026

AI और शिक्षकों को साथ लाकर Preply एक पर्सनलाइज़्ड अनुभव दे रहा है

Preply ने OpenAI की मदद से AI-जेनरेटेड लेसन समरी की शुरुआत की है, जिससे पर्सनलाइज़्ड फ़ीडबैक के साथ ही भाषाएँ सीखने के लिए कुछ एक्सरसाइज़ भी मिलते हैं.

प्रॉडक्ट्स: ChatGPT, API, Codex
कंपनी की साइज़: मिड-मार्केट
क्षेत्र: ग्लोबल
इंडस्‍ट्री: टेक्‍नोलॉजी, एजुकेशन

परिणाम

95%

Preply के कर्मचारियों के बीच ChatGPT का हर हफ़्ते का एक्टिव इस्तेमाल

परिणाम

70%+

AI-आधारित Lesson Insights को शिक्षक काफ़ी इस्तेमाल करते हैं

परिणाम

70%

प्रोडक्ट मार्केट फ़िट स्कोर

परिणाम

4.7/5

Lesson Insights के लिए संतुष्टि रेटिंग

लोड किया जा रहा है...

Preply(एक नई विंडो में खुलेगा) ऑनलाइन भाषा सीखने का दुनिया का सबसे बड़ा मार्केटप्लेस है, जो 180 से अधिक देशों के लोगों को 1,00,000 से ज़्यादा एक्सपर्ट शिक्षकों से मिलाता है. 90 से अधिक भाषाओं में हर एक छात्र के लिए एक शिक्षक होता है, इस व्यक्तिगत पढ़ाई के ज़रिए, Preply का मिशन है कि हर किसी को, कहीं से भी, भाषा सीखने का बेहतरीन अनुभव मिल सके.

भाषाएँ सिखाना बुनियादी तौर पर इंसानों का काम है. इसके लिए बातचीत, आत्मविश्वास, प्रेरणा और सांस्कृतिक समझ ज़रूरी है. Preply के शिक्षकों से छात्रों को एनर्जी, मोटिवेशन, सांस्कृतिक बारीकियाँ और आपसी जुड़ाव मिलता है, लेकिन उन्हें कई सारे काम बार-बार दोहराने भी पड़ते हैं: जैसे कि निजी योजनाएँ और पढ़ाई के नोट्स लिखना. वहीं, छात्रों के लिए भी अपनी कोशिशें जारी रखने के लिए अक्सर अपनी प्रोग्रेस के बारे में अच्छे से पता होना ज़रूरी होता है.

Preply ने इसमें एक मौका देखा, जिससे AI की मदद से शिक्षकों और छात्रों के रिश्ते को मज़बूत—बदले बिना—किया जा सकता था. इसी का नतीजा रहा 'Lesson Insights', जो कि API की सुविधा के साथ OpenAI का एक ऐसा अनुभव है, जहाँ सिखाई गई हर बात एक ऐसे सफ़र की तरह लगती है, मानो आपको सिखाने के लिए ही इसे अलग से तैयार किया गया हो.

हर 1:1 लेसन के बाद, OpenAI लेसन के ट्रांसक्रिप्ट को एनालाइज़ करता है और व्याकरण, शब्दावली और उच्चारण पर अलग से फ़ीडबैक देता है. इससे छात्रों को पता चलता है कि उन्हें कहाँ सुधार करना है. शिक्षकों को एडमिनिस्ट्रेटिव कामों में कम समय लगाना पड़ता है और दोनों ही समय के साथ अपनी प्रोग्रेस को और अच्छे से समझ पाते हैं.

"मुझे लगता है कि भाषा सीखने के क्षेत्र में सबसे बड़ा मौका पर्सनलाइज़ेशन में है. हर इंसान में इतनी बारिकियाँ होती हैं कि जिन्हें इंसानों के लिए समझना भले ही असंभव न हो, लेकिन मुश्किल ज़रूर है. AI इसे कहीं बेहतर तरीके से कर सकता है."
—दमित्रो वोलोशिन, को-फ़ाउंडर और CTO, Preply

जैसे इंसान पढ़ाते हैं, उसे ध्यान में रखकर AI को बनाना

सही टेक्नोलॉजी पार्टनर खोजने के लिए, Preply ने भाषा सिखाने वाले कई AI मॉडल को परखा. OpenAI ने लगातार बेहतरीन दम दिखाया, साथ ही, उसने वो स्पीड, भरोसा और क्षमता भी दिखाई, जो दुनिया भर के छात्रों को बड़े पैमाने पर सेवाएँ देने के लिए ज़रूरी है.

Preply के को-फ़ाउंडर और सीटीओ (CTO) दमित्रो वोलोशिन कहते हैं, "हमने OpenAI के साथ पार्टनरशिप का फ़ैसला इसलिए लिया क्योंकि यह हमें ऐसे बेहतरीन मॉडल देता है, जिनसे हमारे ग्राहकों की समस्याएँ हल हो पाती हैं. अब यह हमारे पूरे इकोसिस्टम के केंद्र में है और जिस तरह से हम एक कंपनी के तौर पर काम करते हैं, उसका एक मुख्य हिस्सा बन चुका है."

Preply ने अपने संगठन में ChatGPT Enterprise शुरू किया और न्यूयॉर्क, कीव, लंदन और बार्सिलोना के 600 से अधिक कर्मचारियों को सिखाने के लिए कई सेशन चलाए. इससे टीमों के रोज़मर्रा के काम में AI शामिल होने लगा और इसका हर हफ़्ते होने वाला इस्तेमाल 60% से बढ़कर 95% हो गया.

हर लेसन को सीखने के एक निजी अनुभव में बदलना

Lesson Insights ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई Preply की AI स्ट्रैटेजी का मुख्य आधार बन गया है. सभी क्लास 'Preply क्लासरूम' में होती हैं और छात्रों की सहमति से, इन सेशन को रिकॉर्ड और ट्रांसक्राइब किया जाता है. इनसाइट्स जेनरेट करने का काम क्लास खत्म होने से कुछ मिनट पहले ही शुरू हो जाता है, ताकि क्लास के आखिर में शिक्षक और छात्र दोनों मिलकर इसके फ़ीडबैक को रिव्यू कर सकें.

लेसन के खत्म होने के कुछ ही मिनटों में, छात्र और उनके शिक्षक को अपनी चैट में स्ट्रक्चर की हुई एक पर्सनलाइज़्ड रिपोर्ट मिलती है, जिसमें ये शामिल होते हैं:

  • क्लास में पढ़ाई गए मुख्य विषयों की समरी
  • व्याकरण के सुधार और उनकी व्याख्या
  • महत्वपूर्ण शब्द और उनके अनुवाद
  • उच्चारण को लेकर फ़ीडबैक
  • आगे की पढ़ाई के लिए सलाह

ये इनसाइट सीधे Preply के सेल्फ़-लर्निंग एक्सरसाइज़ इंजन में चले जाते हैं, जिससे छात्रों के लिए एक पर्सनलाइज़्ड होमवर्क जेनरेट हो जाता है—इस तरह, शिक्षक जो भी लेसन सिखाते हैं, वे एक स्ट्रक्चर की गई प्रैक्टिस में बदल जाती है, जिसका फ़ायदा लगातार बढ़ता रहता है.

Preply की स्टाफ प्रोडक्ट मैनेजर, एमिली स्टॉट कहती हैं, "हम बार-बार सुन रहे थे, ‘मैं कैसा कर रहा हूँ? क्या मैं बेहतर कर पा रहा हूँ? मुझे आगे क्या करना है?.’" वे कहती हैं, "छात्र अपनी ग्रोथ को और करीब से महसूस करना चाहते थे. अब, Lesson Insights की मदद से हम बिलकुल अच्छे से यह समझ सकते हैं कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं, आपके लक्ष्य क्या हैं, आप किन विषयों पर काम कर रहे हैं, आपके शिक्षक का फ़ीडबैक क्या है; और फिर हम इन सब को एक ऐसी पर्सनलाइज़्ड प्रैक्टिस में बदल देते हैं, जो सिर्फ़ आपके लिए है."

इसका नतीजा है लगाता सीखने का एक अनुभव, जो सिर्फ़ लेसन तक सीमित नहीं रहता, जिससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है, उन्हें मोटिवेट करता है और असली प्रोग्रेस करते हैं. यहाँ हर सेशन को एक अलग हिस्से की तरह देखने के बजाय, छात्रों को ऐसे सुझाव मिलते हैं, जिनका फ़ायदा समय के साथ बढ़ता रहता है—जिससे भाषा पर पकड़ को बेहतर बनाने का रास्ता बनता है.

Preply में कामकाज के तरीके को बदलना

आज, Preply पूरे संगठन में OpenAI के API का इस्तेमाल करता है, जो कस्टमर सर्विस के कामों में मदद करता है, इंटरनल सिस्टम को आपस में जोड़ता है और ऑपरेशंस के कामों को ऑटोमेट करने में टीमों की सहायता करता है. इसके कस्टम GPT, जैसे इसका Brand Voice GPT, रोज़मर्रा के कामकाज में शामिल हैं, जिससे टीमों को ऐसा कंटेंट बनाने में मदद मिलती है जो Preply की टोन, मैसेजिंग और ब्रांड के स्टैंडर्ड के मुताबिक हो.

कंपनी ने Codex को अपने इंजीनियरिंग वर्कफ़्लो का मुख्य हिस्सा बना लिया है.

दमित्रो कहते हैं, "यह एक ऐसा विषय है जिसे लेकर मैं सबसे ज़्यादा उत्साहित हूँ. Codex हमें इतनी तेज़ी से कोड लिखने में मदद करता है जो पहले कभी नहीं थी. इतने शक्तिशाली टूल के साथ, हमारे इंजीनियर अब पूरे सिस्टम के आर्किटेक्चर और ग्राहकों की समस्याओं को सुलझाने पर ज़्यादा ध्यान दे सकते हैं.

Preply के लगभग 94% इंजीनियर कोड जेनरेशन, PR के रिव्यू, डीबगिंग और डेवलपमेंट के काम में तेज़ी लाने के लिए Codex और AI कोडिंग असिस्टेंट्स का इस्तेमाल करते हैं. कोडिंग के रूटीन कामों में समय बचता है, तो अब इंजीनियरिंग टीमें सीखने के नए अनुभव बनाने, अलग-अलग भाषाओं में प्रोडक्ट्स को बड़े पैमाने पर ले जाने और शिक्षकों और छात्रों को ज़्यादा फ़ायदा पहुँचाने पर ध्यान दे पाती हैं.

Preply के लिए, AI अब कोई अलग योजना नहीं है—बल्कि यह कंपनी के प्रोडक्ट बनाने, ग्राहकों को सेवा देने और रोज़मर्रा के कामकाज का हिस्सा बनता जा रहा है.

"Preply के पास एक शानदार मौका है कि वह इंसानों की सबसे बड़ी खूबियों—प्रेरणा, जुड़ाव, और ऊर्जा—को AI के एक साथी के तौर पर जोड़े. सभी दोहराए जाने वाले और प्रशासनिक कामों को AI खुद संभाल सकता है."
—दमित्रो वोलोशिन, को-फ़ाउंडर और CTO, Preply

परिणामों पर एक नज़र

Preply के हर लेसन में छात्रों का उत्साह काफ़ी अच्छा रहता है. लेकिन इसकी AI-जेनरेटेड समरी उन्हें और भी मोटिवेट कर रही है. कंपनी बताती है कि ज़्यादातर एक्टिव छात्र एक साल बाद भी Lesson Insights का इस्तेमाल कर रहे हैं—शिक्षकों और छात्रों, दोनों से प्रोडक्ट का बहुत अच्छा फ़ीडबैक मिलता है—जिससे रिटेंशन भी बढ़ता है.

एमिली कहती हैं, "हम समझते हैं कि जब भी किसी टूल में AI का इस्तेमाल होता है, तो उसे लेकर कुछ शुरुआती एक्साइटमेंट हो सकता है, लेकिन अगर लोग महीनों बाद भी बार-बार वापस आ रहे हैं, तो यह इससे होने वाले फ़ायदे का एक बहुत मज़बूत संकेत है—यानी छात्रों और शिक्षकों को हमारे इन सॉल्युशन से सचमुच फ़ायदा मिल रहा है.

परिणाम:

  • Preply के कर्मचारियों में हर हफ़्ते ChatGPT का इस्तेमाल करने की दर 95% है
  • अंग्रेज़ी सीखने वाले 75% छात्र OpenAI के API से चलने वाले Lesson Insights का लगातार इस्तेमाल करते हैं
  • 70% से अधिक शिक्षक इस फ़ीचर का इस्तेमाल करते हैं
  • Lesson Insights का इस्तेमाल शुरू करने वाले करीब 75% छात्र साल भर बाद भी इसका लगातार इस्तेमाल करते हैं
  • प्लेटफ़ॉर्म पर मिले 3 लाख से ज़्यादा रिव्यूज़ में, शिक्षकों और छात्रों ने इसे 5 में से 4.7 की बेहतरीन रेटिंग दी है
  • प्रोडक्ट का 70% मार्केट फ़िट स्कोर, जो कि ग्राहकों की भारी डिमांड के लिए तय किए गए सामान्य पैमाने से कहीं ज़्यादा है

भलाई की राह पर AI

मिशेल गार्सिया रामोस जैसे शिक्षकों के लिए, AI एक व्यावहारिक टीचिंग असिस्टेंट बन गया है—जो पढ़ाने की तैयारी का समय घटाकर, सिखाने के अनुभव को बेहतर बनाता है.

Lesson Insights से पहले, होमवर्क के पर्सनलाइज़्ड असाइनमेंट और लेसन के मटीरियल बनाने में घंटों लग सकते थे. अब उस काम का बड़ा हिस्सा अपने-आप हो जाता है, जिससे शिक्षक छात्रों की मदद करने पर ज़्यादा ध्यान दे पाते हैं.

"Preply के AI फ़ीचर का इस्तेमाल शुरू करने से पहले, मैं कक्षाओं की तैयारी और होमवर्क बनाने में घंटों लगाती थी. लेकिन अब आधे से भी कम समय लगता है."
—मिशेल गार्सिया रामोस, स्पैनिश शिक्षक, Preply

मिशेल का मानना है कि फ़ायदा सिर्फ़ यह नहीं कि काम में आसानी होती है, बल्कि AI नए आइडिया देता है, सीखने के मौकों को सामने लाता है और यह पहचानने में मदद करता है कि छात्रों को आगे किस चीज़ पर ध्यान देना चाहिए.

इसका नतीजा है बेहतर तैयारी, ज़्यादा फ़ोकस करने वाले लेसन और छात्रों के लिए तेज़ प्रोग्रेस.

लीडर्स से सीखें

  • AI को सिर्फ़ एक नए टूल की तरह नहीं, बल्कि काम करने के तरीकों में एक बड़े बदलाव की तरह देखें: जब लीडरशिप एक साफ़ स्ट्रैटेजी बनाती है, टीमों को इसकी बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती है और AI कंपनी के रोज़मर्रा के काम का हिस्सा बन जाता है
  • हमेशा सबसे ज़्यादा असरदार इस्तेमाल को चुनें: ढेर सारे ऐसे प्रयोग—जिनकी क्वालिटी अच्छी न हो—करने से बेहतर यह है कि आप कुछ चुनिंदा फ़ीचर पर गहराई से काम करें, जो यूज़र्स के काम के हों और जिनका असर साफ़ दिखाई दे
  • पार्टनरशिप बनाएँ: ऐसे संगठनों के साथ काम करें जो रोलआउट में मदद दें, टीमों का ज्ञान बढ़ाएँ और ग्राहकों की समस्याओं को सबसे अच्छे तरीके से हल करने में सहयोग कर सकें
"यह इंसानों का काम AI से करवाने के बारे में नहीं है. यह उनकी क्षमताओं को बढ़ाकर उन्हें और बेहतर करने और कभी-कभी कामकाज को नए सिरे से गढ़ने के बारे में है."
—दमित्रो वोलोशिन, को-फ़ाउंडर और CTO, Preply

सुझाव

  • इसे कंपनी की प्राथमिकता बनाएँ: Preply ने जब ChatGPT Enterprise का इस्तेमाल शुरू किया, तो इसे अपनी स्ट्रैटेजी, रोडमैप और उद्देश्यों में शामिल किया—यह संकेत था कि इसका इस्तेमाल कोई प्रयोग नहीं, बल्कि एक ज़रूरी उम्मीद है
  • टीम को सिखाने पर निवेश करें: स्ट्रक्चर की गई ट्रेनिंग, व्यावहारिक वर्कशॉप और इंटरनल सेशन की मदद से, टीमें उत्सुक रहने की जगह इसका व्यावहारिक इस्तेमाल कर पाईं
  • यूज़र्स के साथ मिलकर काम करें: Preply ने डेटा सेट तैयार करने, प्रॉम्प्ट्स को परखने और क्वालिटी के ऊंचे स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए सीधे शिक्षकों के साथ मिलकर काम किया

आगे क्या है

Preply का मानना है कि भाषा सीखने का भविष्य लगातार और ज़्यादा पर्सनलाइज़ होता जा रहा है.

कंपनी की योजना Lesson Insights को और बेहतर कर ऐसे अनुभव तैयार करने की है, जिससे समय के साथ हर छात्र को गहराई से समझा जा सके—जिसमें महीनों की पढ़ाई के दौरान उनके लक्ष्य, प्रोग्रेस, ताकत, कमियाँ और उनके सीखने के तौर-तरीके शामिल होंगे.

हमारा लक्ष्य एक ऐसा अनुभव देने का है, जो हर व्यक्ति की के हिसाब से खुद को लगातार ढालता रहे और उन्हें ज़्यादा सही गाइडेंस, सही रफ़्तार, कोर्स के सुझाव और फ़ीडबैक देता रहे.

एमिली कहती हैं, "अभी तो हमने सिर्फ़ अपना पहला कदम रखा है. AI भाषाएँ सीखने के तरीके को बहुत ज़्यादा पर्सनलाइज़ बना देगा: हर छात्र को साफ़ तौर पर पता होगा कि उसने कहाँ से शुरुआत की थी, अब वह कहाँ है और आगे किस चीज़ पर काम करना है. एक ही कोर्स सबके लिए नहीं होगा, पढ़ाई का एक ऐसा अनुभव, जो हर छात्र के हिसाब से खुद को बदलता रहेगा.

Preply जिस तरह से अपने प्रोडक्ट बनाता है, AI उसमें भी बड़े बदलाव ला रहा है. जैसे-जैसे एजेंटिक डेवलपमेंट टूल बेहतर होते जा रहे हैं और ज़्यादा कर्मचारी सॉल्युशन बनाने में हिस्सा ले सकते हैं—सिर्फ़ उनका इस्तेमाल करने में नहीं. इसका मतलब है तेज़ इनोवेशन, बड़े पैमाने पर नए प्रयोग, और दुनिया भर के छात्रों और शिक्षकों के लिए और बेहतर सपोर्ट.

दमित्रो की नज़र में यह साफ़ तौर पर एक मौका है: इंसानी शिक्षकों की ताकत को AI की शक्ति से जोड़ना.

"OpenAI ने एक पार्टनर के तौर पर हमें यह सिखाया कि इस प्रोडक्ट का सबसे सही इस्तेमाल कैसे करना है. और यह आपको उस संगठन से बेहतर कौन सिखा सकता है, जिसने दुनिया के बेहतरीन लार्ज लैंग्वेज मॉडल बनाए हैं."
—दमित्रो वोलोशिन, को-फ़ाउंडर और CTO, Preply

Preply का मानना है कि भविष्य इंसान या AI में से किसी एक का नहीं है. यह 'इंसानों के नेतृत्व' और 'AI की शक्ति' का है.

काम के नए दौर से जुड़ें

दुनिया भर में 10 लाख से अधिक व्यवसाय OpenAI के साथ सार्थक परिणाम हासिल कर रहे हैं.