स्किप करके मेन कंटेंट पर जाऍं
OpenAI

21 अक्टूबर 2026

कंपनी

OpenAI के मॉडल Google Cloud पर आ रहे हैं

लोड किया जा रहा है...

OpenAI और Google Cloud⁠(एक नई विंडो में खुलेगा) पार्टनरशिप कर रहे हैं, ताकि OpenAI के फ़्रंटियर मॉडल्स और Codex⁠(एक नई विंडो में खुलेगा) के एजेंटिक वर्कफ़्लोज़ को Google Cloud के Model Garden पर लाया जा सके. इस इंटीग्रेशन से कस्टमर्स इन मॉडल्स को सीधे Google Cloud के एनवायरनमेंट में एक्सेस कर सकेंगे और बड़े पैमाने पर जटिल एजेंटिक वर्कफ़्लोज़ चला सकेंगे. इसके लिए उन्हें Google Cloud के डेटा गवर्नेंस और हाई-परफ़ॉर्मेंस इंफ़्रास्ट्रक्चर का सपोर्ट मिलेगा.

मशीन लर्निंग और AI में लंबे समय से किए गए इन्वेस्टमेंट की वजह से Google Cloud, AI वर्कलोड्स और उन पर काम करने वाले डेवलपर्स व डेटा साइंटिस्ट्स के लिए एक प्रमुख प्लेटफ़ॉर्म बन गया है. OpenAI के मॉडल्स को इसके Model Garden पर लाने से इन टीमों को अपने मौजूदा वर्क एनवायरनमेंट में ही OpenAI के फ़्रंटियर मॉडल्स का एक्सेस मिलेगा. इससे एंटरप्राइज़ेज़ अपने सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट लाइफ़साइकल को मॉडर्न बना सकेंगे, एजेंटिक वर्कफ़्लोज़ तैयार कर सकेंगे और लोगों के काम करने के तरीके बदल सकेंगे.

जिन इंडस्ट्रीज़ में सख्त नियम लागू होते हैं, वहाँ ऑर्गेनाइज़ेशन्स को AI इस्तेमाल करते समय यह तय करने की सुविधा चाहिए कि सेंसिटिव डेटा कौन एक्सेस कर सकता है और उसका इस्तेमाल कैसे होगा. इस इंटीग्रेशन में OpenAI के फ़्रंटियर मॉडल्स को Google Cloud के बिल्ट-इन एक्सेस कंट्रोल्स, सेंट्रलाइज़्ड डेटा गवर्नेंस और हाई-परफ़ॉर्मेंस इंफ़्रास्ट्रक्चर के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि ज़्यादा क्षमता और रिसोर्सेज़ की ज़रूरत वाले एंटरप्राइज़ वर्कलोड्स को सपोर्ट किया जा सके.

Google Cloud के कस्टमर्स Model Garden के ज़रिए OpenAI के फ़्रंटियर मॉडल्स खरीद सकेंगे और पेमेंट Google Cloud Marketplace के ज़रिए होगा. जिन एंटरप्राइज़ेज़ ने Google Cloud पर तय रकम खर्च करने का कमिटमेंट किया है, वे इन खरीदारी के खर्च को अपने मौजूदा GCP कमिटमेंट में एडजस्ट कर सकेंगे.

इसके अलावा, OpenAI के मॉडल्स जल्द ही Google Antigravity और Gemini Agent में भी मिलने जा रहे हैं. इससे एंटरप्राइज़ कस्टमर्स को मॉडल चुनने में ज़्यादा फ़्लेक्सिबिलिटी मिलेगी और वे हर टास्क के लिए सबसे सही मॉडल इस्तेमाल कर सकेंगे. Google Cloud के ज़रिए एक्सेस बढ़ाकर हम एंटरप्राइज़ेज़ को फ़्रंटियर मॉडल्स ढूँढने और इस्तेमाल करने के ज़्यादा विकल्प दे रहे हैं. इससे वे मॉडल्स को पहले टेस्ट और इवैल्यूएट करके बाद में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर सकेंगे.

2 में से 1
“Google Cloud उन डेवलपर्स और बिज़नेस के लिए एक प्रमुख प्लेटफ़ॉर्म है, जो AI एजेंट्स बना रहे हैं, सॉफ़्टवेयर लिख रहे हैं और अपने काम में AI का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह पार्टनरशिप हमारे सबसे पावरफ़ुल मॉडल्स और Codex को उन प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है, जहाँ कस्टमर्स पहले से काम कर रहे हैं. इससे कस्टमर्स को फ़्रंटियर AI इस्तेमाल करने के और ज़्यादा ऑप्शन मिलेंगे. साथ ही, हम मिलकर एजेंटिक इकोसिस्टम को आगे बढ़ाएँगे.”
—ग्रेग ब्रॉकमैन, प्रेसिडेंट और को-फ़ाउंडर, OpenAI

अगले कुछ हफ़्तों में इसे सभी कस्टमर्स के लिए उपलब्ध कराने का प्लान है. Google Cloud पर OpenAI का एक्सेस पाने के लिए यहाँ रिक्वेस्ट करें.

Microsoft, OpenAI का मुख्य क्लाउड पार्टनर बना रहेगा.