
OpenAI में, हमारा मानना है कि आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस को हर किसी को, कहीं भी लाभ पहुंचाना चाहिए. हमारी उभरती ग्लोबल मौजूदगी के हिस्से के तौर पर, जर्मनी के म्यूनिख शहर में अपना पहला ऑफ़िस खोलकर हमें बहुत ख़ुशी महसूस हो रही है. लोकल टीम को का़यम करना OpenAI की टेक्नोलॉजी की काफ़ी ज़्यादा डिमांड को दिखाता है और इसका मतलब है कि हम अपने जर्मन यूज़र को बेहतर सपोर्ट दे सकते हैं और यह पक्का कर सकते हैं कि AI के फ़ायदे पूरे देश में बड़े पैमाने पर पहुंचें.
“बेहतरीन टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल इनोवेशन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर देश के तौर पर जर्मनी के लिए यह सही है कि वह AI अपनाने में वर्ल्ड लीडर के तौर पर उभरा है. म्यूनिख में अपना पहला जर्मन ऑफ़िस खोलकर, हम इस लीडरशिप को और मज़बूत करना चाहते हैं और पूरी जर्मनी में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों, बिज़नेस और इंस्टिट्यूशन तक इस बड़े बदलाव वाली टेक्नोलॉजी के फ़ायदे पहुंचाना चाहते हैं.”
जर्मनी में लाखों लोग पहले से ही हमारे AI टूल को इस्तेमाल कर रहे हैं, और अपनी ज़िंंदगी, काम और सीखने में बड़े बदलाव कर रहे हैं. यूरोप में ChatGPT यूज़र सबसे ज़्यादा जर्मनी में है और पेड सब्सक्राइबर के लिए यह हमारे टॉप के तीन ग्लोबल मार्केट में से एक है. इसके अलावा, बड़ी-बड़ी एंटरप्राइज़ से लेकर मिटेलस्टैंड तक के बिज़नेस कस्टमर के लिए जर्मनी अमेरिका के बाहर के टॉप तीन मार्केट में से एक है, जो प्रोडक्टिविटी, इनोवेशन और क्रिएटिविटी को बढ़ाने के लिए हमारे टूल इस्तेमाल करते हैं. यू.एस. के बाहर के हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर सबसे ज़्यादा API डेवलपर जर्मनी के ही हैं.
हमारे AI से फ़ायदा उठाने वाले बिज़नेस और ऑर्गेनाइज़ेशन में अभी ये शामिल हैं:
- बडे़ एंटरप्राइज़ जैसे कि Sparkasse, DKB,और Zalando, जो अपने कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी में इज़ाफ़ा कर रहे हैं और कस्टमर बैंकिंग और रिटेल को और ज़्यादा पर्सनलाइज़ बना रहे हैं.
- मिटेलस्टैंड बिज़नेस जैसे कि KOSTAL और Viessmann, जो वर्कफ़्लो को बिना किसी रुकावट के चलाने और कर्मचारियों को तेज़ी से और बेहतर फ़ैसले लेने के क़ाबिल बनाने के लिए हमारी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं.
- डेवलपर और स्टार्टअप जैसे कि Parloa, Choco और doinstruct AI पर आधारित बिज़नेस को मज़बूत बनाने और अलग-अलग सेक्टर में इनोवेटिव तरीक़े और हल तैयार करने के लिए हमारे API को इस्तेमाल कर रहे हैं, इनमें कस्टमर सेवा, सप्लाई चेन और फ़्रंटलाइन कर्मचारी शामिल हैं.
- लीडिंग यूनिवर्सिटी में WHU और मैक्स प्लैंक इंस्टिट्यूट फ़ॉर द साइंस ऑफ़ लाइट के रिसर्चर शामिल हैं, जो सीखने के तजुर्बे को रीइमेजिन करने और एकेडमिक कामयाबियों को आगे बढ़ाने के लिए हमारे AI का इस्तेमाल कर रहे हैं.
- आर्टिस्ट जैसे कि मारियो क्लेमेंट और लूपिंगलवर्स हमारी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल क्रिएटिव पार्टनर के तौर पर कर रहे हैं, और क्रिएटिव संभावनाओं के नए आयाम खोल रहे हैं.
वैसे तो हमारा पहला जर्मन ऑफ़िस म्यूनिख में खुल रहा है, लेकिन हमारी जर्मन टीम पूरे देश में बिज़नेस, डेवलपर, पार्टनर और एकेडमिक इंस्टिट्यूशन को सपोर्ट करेगी. लोकल मौजूदगी होने से जर्मनी की फ़ेडरल और रीजनल सरकारों के साथ हमारा तालमेल भी मज़बूत होगा, जिससे यह पक्का करने में मदद मिलती है कि AI के फ़ायदे पूरे जर्मनी में पूरी ज़िम्मेदारी से पहुंचाए जाएं और देश में आर्थिक विकास और आपसी प्रतियोगिता को आगे बढ़ाया जाए.
डॉ. फ़ेबियन मेहरिंग, डिजिटल अफ़ेयर्स के बवेरियन स्टेट मिनिस्टर, ने हमारे ऑफ़िस खोलने का स्वागत करते हुए कहा:
“हमारी राज्य सरकार का सपना सच होने जा रहा है: हम हम बहुत मैनेज किए गए तरीक़े से बवेरिया को यूरोप के डिजिटल पावरहाउस के तौर पर विकसित कर रहे हैं: AI रेवोल्यूशन के ग्लोबल स्टार OpenAI का हमारे राज्य की राजधानी में स्वागत करना म्यूनिख के जर्मन टेक कैपिटल बनने के रास्ते का एक और माइलस्टोन है. ChatGPT ने दुनिया को बदलकर रख दिया है और अब इसार के हमारे अनोखे इकोसिस्टम में भी यह अपने घर में ही है. अब से, AI इनोवेशन ‘मेड इन बवेरिया’ डिजिटल रेवोल्यूशन को शेप देने में मदद करेंगे. बवेरिया में, ट्रेडिशन और इनोवेशन बेहतर भविष्य बनाने के लिए एक-दूसरे में समा रहे हैं. जर्मनी के ‘हाई-टेक का घर’ को तहेदिल ‘सर्वस’ कहने और टीम बवेरिया में आपका स्वागत करने की यह और भी बड़ी वजह है, OpenAI!”
हम AI मौक़े का लाभ उठाने में जर्मनी की मदद करने को लेकर बहुत रोमांचित हैं और लगातार हायर कर रहे हैं. हमारी बढ़ती टीम में शामिल होने में दिलचस्पी रखते हैं? यहां अपने रोल को एक्सप्लोर करें.