OpenAI ने बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स के नए मेंबर की घोषणा की है
Dr. Sue Desmond-Hellmann, Nicole Seligman, Fidji Simo बोर्ड में शामिल हुए; और Sam Altman बोर्ड में फिर से शामिल हुए
हमारे विस्तार करने के कमिटमेंट की ओर पहले क़दम के तौर पर हम हमारे बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स के तीन नए मेंबर की घोषणा कर रहे हैं: Dr. Sue Desmond-Hellmann, Bill and Melinda Gates Foundation की फ़ोर्मर CEO, Nicole Seligman, Sony Corporation की फ़ोर्मर EVP और जनरल काउंसल और Fidji Simo, इंस्टाकार्ट की CEO और चेयरपर्सन . इसके अलावा, सैम ऑल्टमैन, CEO, फिर से OpenAI के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स में शामिल होंगे.
Sue, Nicole और Fidji को ग्लोबल ऑर्गेनाइज़ेशन की लीड करने और जटिल रेगूलेटरी माहौल को नेविगेट करने का अनुभव है, जिसमें तकनीक, नॉन-प्रॉफ़िट और बोर्ड गवर्नेंस की बैकग्राउंड शामिल हैं. ये मौजूदा बोर्ड के मेंबर – Adam D’Angelo, Larry Summers और Bret Taylor के साथ ही साथ Sam और OpenAI के सीनियर मैनेजमेंट के साथ काम करेंगे.
Bret Taylor, OpenAI बोर्ड के चेयरमैन, कहते हैं, “OpenAI बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स में Sue, Nicole और Fidji का स्वागत करते हुए मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है. उनका अनुभव और लीडरशिप बोर्ड को OpenAI की ग्रोथ पर नज़र रखने में मदद करेगा, और यह पक्का करेगा कि हम OpenAI के मिशन को आगे बढ़ाते रहें जो यह सुनिश्चित करता है कि आर्टिफ़िशियल जेनरल इंटेलिजेंस का फ़ायदा पूरी मानवता को मिले."
डॉ. Sue Desmond-Hellmann नॉन-प्रॉफ़िट लीडर और फ़िज़िशियन हैं. Dr. Desmond-Hellmann अभी Pfizer के बोर्ड में हैं और प्रेज़िडेंट्स काउंसिल ऑफ़ एडवाइज़र्स ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी में काम करती हैं. ये पहले Proctor and Gamble, Meta (Facebook) और Bill & Melinda Gates Medical Research institute की डायरेक्टर रही हैं. इन्होंने Bill & Melinda Gates Foundation में 2014 से 2020 तक चीफ़ एक्ज़िक्यूटिव ऑफ़िसर के तौर पर काम किया है. 2009-2014 तक इन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया, सैन फ़्रांसिस्को (UCSF) में प्रोफ़ेसर और चांसलर रही हैं, इस पद पर रहने वाली ये पहली महिला हैं. इससे पहले वे Genentech में प्रोडक्ट डेवलपमेंट की प्रेज़िडेंट भी रह चुकी हैं, जिसमें उन्होंने पहली जीन-टार्गेटेड कैंसर दवाओं के डेवलपमेंट में लीडरशिप रोल अदा किया.
Nicole Seligman दुनिया-भर में मशहूर कॉर्पोरेट और सिविस लीडर और वकील हैं. ये अभी तीन पब्लिक कंपनी कॉर्पोरेट बोर्ड में काम कर रही हैं – Paramount Global, MeiraGTx Holdings PLC, और Intuitive Machines. Seligman Sony Corporation में कई सीनियर लीडरशिप पदों पर रही हैं, जिनमें Sony Corporation में EVP और जनरल काउंसलर शामिल हैं, जहां ये ग्लोबल क़ानून और कंप्लायंस संबंधी मामलों को संभालती रहीं. इन्होंने Sony Entertainment, Inc. की प्रेज़िडेंट के तौर पर भी काम किया, और साथ ही Sony Corporation of America की प्रेज़िडेंट के तौर पर भी काम किया. Seligman अभी न्यूयॉर्क सिटी में Schwarzman Animal Medical Center और The Doe Fund में नॉन-प्रॉफ़िट लीडरशिप का रोल भी अदा कर रही हैं. इससे पहले, Seligman वाशिंगटन डी.सी. में Williams & Connolly LLP में लिटिगेशन प्रैक्टिस में पार्टनर थीं, जहां ये जटिल सिविल और फ़ौजदारी मामलों पर काम करती थीं, और बड़े पैमाने पर क्लाइंट की काउंसलिंग करती थीं, जिनमें प्रेज़िडेंट विलियम Jefferson Clinton और Hillary Clinton शामिल थे. इन्होंने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में Justice Thurgood Marsha के लॉ क्लर्क के तौर पर भी काम किया.
Fidji Simo कंज़्यूमर टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री की दिग्गज हैं, इन्होंने दुनिया के कुछ लीडिंग बिज़नेस के ऑपरेशन, स्ट्रैटजी और प्रोडक्ट विकास को लीड करते हुए 15 से ज़्यादा साल लगाए हैं. ये Instacart की चीफ़ एक्ज़िक्यूटिव ऑफ़िसर और चेयरपर्सन हैं. ये Shopify में बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की मेंबर भी हैं. Instacart में आने से पहले Simo Facebook ऐप की वाइस प्रेज़िडेंट और हेड थीं. Facebook में पिछले एक दशक से ज़्यादा समय से ये Facebook App संभाल रही हैं, जिसमें न्यूज़ फ़ीड, स्टोरीज़, ग्रुप्स, वीडियो, मार्केटप्लेस, गेमिंग, न्यूज़, डेटिंग, ऐड्स वगैरह शामिल हैं. Simo ने Metrodora Institute(एक नई विंडो में खुलेगा) बनाया, जो न्यूरोइम्यून एक्सिस बीमारियों की देखभाल और इलाज के लिए काम कर रहा मल्टी-डिसिप्लिनरी मेडिकल क्लिनिक और रिसर्च फ़ाउंडेशन है और ये Metrodora Foundation के प्रेज़िडेंट के तौर पर काम करती हैं.


