स्किप करके मेन कंटेंट पर जाऍं
OpenAI

4 फ़रवरी 2025

ChatGPT

मेरा कुत्‍ता, मैथ ट्यूटर

ChatGPT और पर्सनल ट्यूट्रिंग.

लोड किया जा रहा है...

मैनचेस्टर के बाहरी हिस्‍से में एक पुराने अनोखे-से छोटे-से शहर डिड्सबरी में ठंड पड़ रही है और बारिश हो रही है.

फ़ि‍ल बिरचेनल अपनी किचन में मेज पर बैठे हैं, पीछे खिड़की से बारिश की बूंदें गिर रही हैं, जो दिलकश कॉटेज और खिली-खिली हरियाली वाली सर्द हूबहू इंप्रेशनिस्‍ट पेंटिंग में बदल जाती है. इससे फ़ि‍ल को ज्‍़यादा कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता, जब वे अपनी 12 साल की बेटी डेज़ी के बारे में बात करना शुरू करते हैं, तो सब कुछ गर्माहट से भर जाता है.

“वो ब्रिलियंट बच्‍ची है. वो मज़ाक़ि‍या है. वो तेज़ है. उसे बेकिंग पसंद है और जानवरों को बहुत मानती है. हमारा कुत्‍ता इज़ी तो बिल्‍कुल उसकी बेबी की तरह है और उन्‍हें जुदा नहीं किया जा सकता. वो सही में बहुत क्‍यूट है.”

बोलते समय उनकी चमकती आंखें बता रही थीं कि वे अपनी बेटी को कितना चाहते हैं. इसलिए स्कूल के बाद जब उन्हें डेज़ी की टीचर ने खत दिया, तो वे बड़े जोश के साथ समस्या को हल करने में जुट गए.

मैथ ट्यूटर
टेस्ट
टेस्ट
“उसकी टीचर ने मुझे एक नोट भेजा है... चिंता मत कीजिए, वह हर विषय में बहुत अच्छी है, बस मैथ में वो उतनी अच्छी नहीं है, जितना हम चाहते हैं.”
फ़ि‍ल बिरचेनल

फ़ि‍ल का पहला स्‍वाभाविक रिस्‍पांस वह था, जिसे वे “किचन टेबल अप्रोच” कहते हैं. डेज़ी को जिस मैथ में परेशानी हो रही थी, वह था फ़्रैक्‍शन को गुणा करना और लंबी-लंबी भाग करना. उस शाम, वे डेज़ी के साथ बैठ गए – इज़ी उसकी कुर्सी के नीचे बैठा था – और उन्‍होंने उसकी टेक्‍स्‍ट बुक खोली. तब उन्‍हें एहसास हुआ कि मैथ तो बदल गया है.

“मैं किताब को देख रहा हूं और उसके पन्‍ने पलट रहा हूं और यह जानना चाह रहा हूं कि उसमें क्‍या-क्‍या है. मेरा दिमाग़ उसे समझ नहीं पा रहा है. मेरा दिमाग़ 1986 में चला गया है... मैं उससे कोई तालमेल नहीं बैठा पाया, आप जानते हैं, दो अलग-अलग मैथडोलॉजी मेरे सामने हैं.”

नई नोटबुक, नुकीली पेंसिलों और एक टेक्‍स्‍ट बुक से घिरे हुए, जो उन्‍हें इमेजों की लिपि की तरह पढ़ रहे थे, फ़ि‍ल हैरान थे. उनकी बेटी को समझ में आ रहा था कि कुछ तो गड़बड़ है.

“डेज़ी सामने बैठी मेरी ओर देख रही थी... मैं उसका सपाट चेहरा देख सकता था, सोच रहा था कि इससे तो मुझे ज़रा भी मदद नहीं मिल रही.”

लेकिन फ़‍िल तो हर समस्‍या का हल निकाल लेते हैं, वो तो भागने वालों में से नहीं हैं – और वे बिल्‍कुल भी अपनी बेटी को उसके स्‍कूल होमवर्क आदि के समय में अकेले छोड़ने वाले नहीं थे. ख़ुशक़ि‍स्‍मती से उन्‍हें एक आइडिया आया. फ़ि‍ल हमेशा से ही नई टेक्‍नोलॉजी को अपनाने में आगे रहे हैं, वर्कस्‍पेस और जीवन में इन्‍हें अपनाने के बारे में जानने में लगे रहते हैं. कुछ महीनों पहले, इन्‍होंने ChatGPT के साथ कुछ तजुर्बे करने शुरू किए थे. ऑफ़ि‍स में तो वे पहले ही ChatGPT कर रहे हैं, फ़ाइनैंस को मैनेज करने में और यहां तक कि इन्‍होंने एक पर्सनल फ़‍िटनेस टूल भी बनाया है. इसलिए उस रात उन्‍होंने अपना कंप्‍यूटर ऑन किया और अपना ख़ुद का GPT बनाया – डेज़ी के लिए एक कस्टम मैथ ट्यूटर.

GPT, AI लैंग्वेज मॉडल का एक वर्ज़न है, जिसे आप ख़ास ज़रूरतों या टास्‍क के हिसाब से पर्सनलाइज़ कर सकते हैं. यह ChatGPT के कस्‍टमाइज़ वर्ज़न की तरह है, जिसे आप ख़ास विषयों, टास्‍क या अपने साथ बातचीत करने के तरीक़ों पर ध्यान देने के लिए “ट्रेन” या “ट्यून” कर सकते हैं. फ़ि‍ल के मामले में, ख़ास विषय था एक 12 साल की बच्‍ची को फ़्रैक्‍शन को गुणा करना और लंबी-लंबी भाग करना सिखाना. और जीनियस की कौंध में – उन्होंने अपने कुत्ते इज़ी की शख्‍़सि‍यत इज़ाद कर दी.

टेस्ट
“तो फिर यह AI मैथ ट्यूटर कुत्तों पर चुटकुले क्यों नहीं बना सकता? चाहे फिर कुत्‍ता उसमें शामिल न हो? आख़‍िर क्‍यों नहीं?”
फ़ि‍ल बिरचेनल

इस आख़‍िरी मिनट वाले आइडिया ने उनकी बेटी डेज़ी के लिए उनके GPT को सही में कुछ ख़ास बना दिया. फ़ि‍ल के अनुसार तो, जब उनकी बेटी ने पहली बार इसे आज़माया, तो उसने तुरंत एक भयानक-से कुत्ते का चुटकुला सुना दिया और फिर सीधे कुत्तों की बिस्कुट थीम वाले लंबे-लंबे भाग देने वाले सवालों पर चला गया. डेज़ी को इसकी आदत पड़ गई.

मैथ ट्यूटर इज़ी से पढ़ने के बाद, डेज़ी की मैथ के अपने कमजोर पॉइंट पर पकड़ और मज़बूत होती गई. इंग्लैंड में, सेकंडरी स्‍कूल में दाख़ि‍ला लेने के लिए छात्रों को प्राइमरी स्‍कूल के आख़ि‍री में एक टेस्‍ट देना पड़ता है. इसे डेज़ी ने बहुत बढ़ि‍या नंबर से पास कर लिया.

“डेज़ी ने SAT के एग्‍ज़ाम में मैथ को हरा दिया. उसे टीचर से फिर से सर्टिफ़ि‍केट मिला, और उसमें बताया गया कि उसने मैथ में कितनी ज्‍यादा बढ़त हासिल की ली है. और सब कुछ मज़े-मज़े में हो गया था. यह कुछ ऐसा था, जैसे, जैसे कि, इसने हमें कुछ दिलचस्‍प काम करने का मौक़ा दे दिया हो.”

अपने हाई स्कोर के साथ, डेज़ी अगले स्‍कूल में बहुत अच्‍छे से चली गई. फ़ि‍ल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ChatGPT मैथ ट्यूटर का अपना आइडिया शेयर किया, ताकि और भी लोगों में अपना ख़ुद का GPT बनाने की इच्‍छा जगाई जा सके, ताकि वे अपने बच्चों को उनकी ज़रूरत के विषय में मदद कर सकें. और अपने प्रोजेक्ट में कोई छोटी-सी शख्‍़सि‍यत जोड़ सकें.

टेस्ट
टेस्ट

“किसी भी बोरिंग टेक्‍स्‍टबुक रिविज़न गाइड की तरह तो बिल्‍कुल नहीं. यह असल में, सही में इसे जीवन दे देता है और ऐसा अहसास कराता है कि जैसे यह आपके परिवार का हिस्सा है, हमारे लिए यह चीज़ हमारे कुत्ते की शख्‍़सि‍यत थी... जैसे कि, यह सही में, बिल्‍कुल ऐसा है, जैसे आप जो सीखते हैं उसमें अपनी पसंद की चीज़ों को ज्‍़यादा से ज्‍़यादा शामिल करते जाना है.”

अगर आप हैरान हो रहे हों, तो बता दूं कि असली इज़ी को लंबे-लंबे भाग की ज़रा भी परवाह नहीं है.