स्किप करके मेन कंटेंट पर जाऍं
OpenAI

7 मई 2025

कंपनी

OpenAI ने Fidji Simo को शामिल करके लीडरशिप का दायरा बढ़ाया

लोड किया जा रहा है...

आज थोड़ी देर पहले कंपनी के साथ शेयर किया गया Sam का मैसेज:

सभी को हेलो – मेरे पास शेयर करने के लिए कुछ रोमांचक ख़बरें हैं. मैं कुछ हफ़्तों में इसे करना चाह रहा था, लेकिन एक लीक की वजह से हमारी टाइमलाइन बढ़ गई.

हमने OpenAI को एक रिसर्च लैब के तौर पर शुरू कर दिया है, इस मिशन के साथ कि आर्टिफ़िशियल जेनरल इंटेलिजेंस (AGI) का लाभ हर किसी तक पहुंचे.

पिछले ढाई सालों में हमने अलग से दो बड़े काम करने शुरू किए हैं. पहला, हम एक ग्‍लोबल प्रोडक्‍ट कंपनी बन गए हैं, जो पूरी दुनिया में करोड़ों यूज़र को सेवाएं दे रही है और बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रही है. और हाल ही में, हम एक इंफ़्रास्‍ट्रक्‍चर कंपनी भी बन गए हैं, जो ऐसे सिस्‍टम बना रही है, जिनसे हमें अपने रिसर्च को एडवांस बनाने और बेमिसाल पैमाने पर AI टूल डिलीवर करने में मदद मिलेगी. और जैसा कि इस हफ़्ते के शुरू में बातचीत हुई थी, हम एक सबसे बड़ा नॉन-प्रॉफ़ि‍ट भी चलाएंगे.

इनमें से हरेक बहुत बड़ी कोशिश है, जो अपने आपमें एक बड़ी कंपनी के बराबर है. हम प्रिविलेज्‍ड पोज़ि‍शन में हैं और ऐसी स्‍पीड से आगे बढ़ रहे हैं, जिसमें हम ये सब एक साथ कर सकते हैं, और बेजोड़ लीडर्स को अपने साथ लाना इसे बेहतर तरीक़े से करने का अहम हिस्सा है.

हमारे एक्सीक्‍यूशन को मज़बूती देने के लिए, मुझे यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि Fidji Simo हमारे ऐप्लिकेशंस की CEO के रूप में हमारे साथ आ रही हैं, और वो सीधे मुझे रिपोर्ट करेंगी. मैं OpenAI का CEO बना रहूंगा और OpenAI के सभी खंबों – रिसर्च, कंप्यूट और ऐप्लिकेशन – की कामयाबियों को सीधे देखूंगा – ताकि इसे यक़ीनी बनाया जा सके कि हम सभी खित्‍तों में अलाइन और इंटीग्रेट ही रहें. मैं हमारे नॉन-प्रॉ‍फ़ि‍ट के ज्‍़यादा-से-ज्‍़यादा अच्‍छे असर को यक़ीनी बनाने के लिए हमारे बोर्ड के साथ मिलकर काम करूंगा.

ऐप्लिकेशंस मौजूदा कई बिज़नेस और ऑपरेशनल टीम के ग्रुप को एक साथ लाता है, जो इस चीज़ के लिए जवाबदेह होता हैकि हमारा रिसर्च कैसे लोगों तक पहुंचे और उन्‍हें लाभ पहुंचाए, और Fidji इस ग्रुप को लीड करने के लिए ख़ासतौर पर क्‍वालिफ़ाइड हैं. पिछले एक साल से OpenAI बोर्ड की मेंबर के रूप में काम करते हुए, Fidji ने हमारी कंपनी में बेहद ज़्यादा योगदान दे रही हैं. वे अगले कुछ महीनों में Instacart के अपने रोल से अलविदा कह देंगी और इस साल के अंत तक OpenAI में आ जाएंगी.

अपने नए रोल में, Fidji हमारी “ट्रैडिशनल” कंपनी के कामों पर ध्यान देंगी, क्योंकि हम विकास के अगले फ़ेज़ में दाख़ि‍ल हो गए हैं. मैं इनमें से कई खित्‍तों को लेकर बहुत पैशनेट हूं और मैं कंपनी के अहम फ़ैसलों में करीब से शामिल रहूंगा. Fidji अपने साथ लेकर आए हैं, लीडरशिप, प्रोडक्‍ट और ऑपरेशनल एक्‍सपर्टीज़, और हमारी टेक्‍नोलॉजी का फ़ायदा हरेक तक पहुंचाना मुमकिन बनाने का एक बेहतरीन कमिटमेंट रखती हैं.

Fidji और हमारी ऐप्लिकेशंस टीमों को मदद के अलावा, मैं रिसर्च, कम्प्यूट और सेफ़्टी सिस्‍टम पर अपना ध्यान बढ़ाऊंगा, जो सीधे मुझे रिपोर्ट करते रहेंगे. यह यक़ीनी बनाना कि हम सुरक्षित तरीक़े से सुपरइंटेलिजेंस बना सकें और हमारे महत्वाकांक्षी मक़सदों को पूरा करने के लिए ज़रूरी इंफ़्रास्‍ट्रक्‍चर बना सकें. हम अभी भी एक OpenAI हैं.

Fidji ने नीचे दी गई बातें शेयर कीं:

“इस अहम समय में OpenAI को जॉइन करना जितना अहम् है उतना ही ज़िम्मेदारी भरा भी है. इस ऑर्गेनाइज़ेशन में इंसानी क्षमता को नायाब गति से आगे बढ़ाने की क्षमता है और मैं लोगों के हितों के लिए इन ऐप्लिकेशन को मायने देने के लिए पूरी तरह ज़िम्मेदार हूं.”

Fidji की लीडरशिप मुझे हमारे भविष्य के प्रति और भी ज्‍़यादा ऑप्टिमिस्टिक बनाती है, क्योंकि हम वो सुपरइंटेलिजेंस कंपनी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जो हम बनना चाहते हैं.

– Sam

लेखक

OpenAI