Invideo AI किसी भी व्यक्ति को हाई-क्वालिटी वाले वीडियो बनाने में इनेबल बनाता है.
GPT‑4.1, API में इमेज जेनरेशन और टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल पर बने, invideo AI OpenAI मॉडल को एक पूरी-की-पूरी वीडियो प्रोडक्शन टीम में बदल देता है.

मार्केटिंग, सेल्स और सोशल मीडिया के लिए हाई-क्वालिटी वाले वीडियो बनाने के लिए पुराने पेचीदा सॉफ्टवेयर पर मैन्युअल टाइमलाइन के साथ काम करना पड़ता है, जो छोटी टीम और अकेले क्रिएटर के लिए बहुत ज़्यादा समय खपाने वाला काम हो सकता है.
Invideo AI(एक नई विंडो में खुलेगा), जो कि भारत का तेज़ी से बढ़ रहा एक स्टार्टअप है, ने बिज़नेस और क्रिएटर के लिए सिर्फ़ एक आइडिया से प्रोफ़ेशनल-क्वालिटी की वीडियो बनाना संभव बना दिया है. OpenAI GPT‑4.1, gpt-image-1, और टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल पर बने, invideo AI यूज़र को सीधे अपने विज़न पर ले जाता है, वहीं बाक़ी सारी चीज़ें AI एजेंट संभाल लेते हैं. चाहे यह एक TikTok एड हो, प्रोडक्ट डेमो हो, या एक्सप्लेनर वीडियो हो, यूज़र घंटों या दिनों की बजाए मिनटों में नैचुरल लैंग्वेज प्रॉम्प्ट की मदद से पूरी-की-मेरी वीडियो को जनरेट और एडिट कर सकते हैं.
invideo AI के को-फ़ाउंडर और CEO संकेत शाह ने कहा कि “OpenAI के मॉडल हमारे निर्माण की बुनियाद हैं.” “ये हमें यूज़र को प्रोफ़ेशनल क्वालिटी की वीडियो देने में और पुरानी सीमाओं के पार जाने में मदद करते हैं.”

बाईं ओर पुरानी वीडियो एडिटिंग सिस्टम है और दाईं ओर invideo AI सिस्टम है.
invideo AI के कोर में मल्टी-एजेंट सिस्टम होता है, जिसमें हरेक OpenAI model वीडियो बनाने की प्रोसेस के अलग-अलग हिस्सों को संभालते हैं.
- OpenAI o3 एक प्लानर और ऑर्केस्ट्रेटर के तौर पर काम करता है, जो कंटेंट के मक़सद, टोन और टार्गेट प्लैटफ़ॉर्म के लिए रीज़निंग करता है. यह कुल मिलाकर एक क्रिएटिव प्लान तैयार करता है और हरेक टास्क के लिए सबसे अच्छा मॉडल चुनता है, प्रोडक्शन के पूरे वर्कफ़्लो को असरदार तरीक़े से कोऑर्डिनेट करता है.
- GPT‑4.1 नरैटिव को गढ़ता और तराशता है, क्रिएटिव प्लान को सही स्ट्रक्चर, पेसिंग और टोन के साथ एक लुभावनी स्क्रिप्ट और वीडियो स्ट्रैटेजी में बदल देता है.
- सर्च-ऑगमेंटेड GPT मॉडल सर्च करते हैं, और प्रोडक्शन शुरू होने से पहले स्क्रिप्ट को समय पर कॉन्टेक्स्ट और उससे जुड़ी इनसाइट से भरपूर बनाते हैं.
- OpenAI के Moderation API का इस्तेमाल करने वाले मॉडरेशन मॉडल एक कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट की तरह काम करते हैं, जो कंटेंट की टोन, सुरक्षा और प्लैटफ़ॉर्म और ब्रैंड मानकों के साथ अलाइनमेंट का रिव्यु करते हैं.
- gpt-image-1 बैकग्राउंड, कटअवे विज़ुअल और ब्रैंडेड एसेट जेनरेट करता है.
- OpenAI टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल सभी टोन और भाषाओं में इंसानों-जैसे नरेशन पेश करते हैं.
यह कोई ऐसी प्रोसेस नहीं है, जो सब पर फ़िट बैठे. invideo AI के को-फ़ाउंडर और चीफ़ प्रोडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफ़िसर अंशुल खंडेलवाल कहते हैं कि “हमारा काम बेहतरीन क्रिएटिव नतीजे हासिल करना होता है, और इसका मतलब है कि यह जानना-समझना कि कौन-सा मॉडल किस टास्क में सबसे अच्छा है.” “OpenAI के मॉडल लगातार क्रिएटिव आइडियाज़ को तराशे हुए आउटपुट में बदलते रहते हैं.”
Invideo AI OpenAI मॉडल ऑप्टिमाइज़ेशन को एक क़दम आगे ले जाता है, जिससे यूज़र को मॉडल की मज़बूती के आधार पर किसी ख़ास प्लैटफ़ॉर्म और ऑडियंस के लिए ऑप्टिमाइज़्ड कंटेंट जनरेट करने देता है. “इस वीडियो हुक को TikTok के लिए काम का बनाएं” जैसा प्रॉम्प्ट पेसिंग और टोन को एडजेस्ट करने के लिए GPT‑4.1 को, वॉयसओवर को फ़ाइन-ट्यून करने के लिए टेक्स्ट-टू-स्पीच को, और जानदार, हाई-कन्वर्ज़न विज़ुअल को चुनने के लिए gpt-image-1 को एक्टिवेट करता है. रोज़ सफ़र करने वाले शहर के कामकाजी लोगों के लिए शोर को कंट्रोल करने वाले हेडफ़ोन के प्रोडक्ट एड में सुकून भरा संगीत, प्रोफ़ेशनल टोन और शहरी इमेजरी शामिल हो सकते हैं, जिनको सही मॉडल एजेंटों द्वारा चुना गया हो.
ऑर्केस्ट्रेशन के इस लेवल का मतलब है कि invideo AI न सिर्फ़ बिल्कुल तैयार वीडियो बना सकता है, बल्कि ऑडियंस, फ़ॉर्मेट और परफ़ॉर्मेंस से जुड़े मक़सद के लिए बिल्कुल तैयार स्ट्रैटैजी वाला कंटेंट भी बना सकता है.
इससे असली बिज़नेस वाला असर पड़ता है. यूज़र प्रोडक्शन पर 10x कम समय ख़र्च करते हैं, जिससे पूरे दिन का काम 30 मिनट या उससे भी कम समय में पूरा हो जा रहा है. और प्रोफ़ेशनल-लेवल की क्रिएटिविटी और प्लैटफ़ॉर्म-रेडी आउटपुट के साथ, कईयों ने अपनी आमदनी दोगुनी कर ली है.
आज, invideo AI 50 मिलियन से ज़्यादा यूज़र को हर महीने एड्स, एक्सप्लेनर और छोटे-छोटे कंटेंट पर 7 मिलियन से ज़्यादा वीडियो बनाने में मदद कर रहा है. और यह गिनती लगातार बढ़ रही है.
हरेक नए मॉडल की रिलीज़ के साथ, invideo AI टीम इस बात का रिव्यु करती है कि मॉडल की परफ़ॉर्मेंस कैसे नई क्रिएटिव क्षमताओं को अनलॉक कर सकती है, एक अच्छी पेसिंग और टोन जजमेंट से लेकर ज़्यादा रियलिस्टिक ऑडियो और विज़ुअल तक.
“हरेक मॉडल की रिलीज हमारे लिए नए मौक़े लेकर आती है. हमारा रोडमैप भी OpenAI के साथ-साथ बनता जाता है. हम हमेशा पूछते हैं: यह मॉडल हमारी क्षमताओं को कैसे बढ़ा सकता है? क्या इससे फ़ैसले तेज़ी से ले सकेंगे, या आख़िरी रिज़ल्ट को थोड़ा और तराश पाएंगे?” शाह कहते हैं.
मॉडल ऑर्केस्ट्रेशन और फ्रि़क्शनलेस इंटरफ़ेस के साथ, invideo AI दिखाता है कि जब AI क्रिएटिव वर्कफ़्लो को तेज़ करने की जगह रीथिंक करता है, तो क्या संभव होता है.


