स्किप करके मेन कंटेंट पर जाऍं
OpenAI

6 अक्टूबर 2025

प्रोडक्ट

पेश है ChatGPT में ऐप्स और नया ऐप्स SDK

नए जेनेरशन के ऐप्स जिनके साथ आप चैट कर सकते हैं और डेवलपर्स के लिए उन्हें बिल्ड करने के टूल्स.

लोड किया जा रहा है...

हम एक नई तरह के ऐप्स ला रहे हैं जिनसे आप सीधे ChatGPT में चैट कर सकते हैं. प्रिव्यू में उपलब्ध नए ऐप्स SDK के साथ डेवलपर्स आज ही इन्हें बिल्ड करना शुरू कर सकते हैं.

ChatGPT में मौजूद ऐप्स बातचीत का स्वाभाविक हिस्सा बन जाते हैं. आप इन्हें तब खोज सकते हैं जब ChatGPT सही समय पर सुझाव दे, या फिर सीधे उनका नाम लेकर इस्तेमाल कर सकते हैं. ये ऐप्स आपकी सामान्य भाषा को समझते हैं और उनमें इंटरैक्टिव इंटरफ़ेस होते हैं, जिनका आप चैट में ही इस्तेमाल कर सकते हैं.

ChatGPT यूज़र्स के लिए, ये ऐप्स चैट में ही मिल जाते हैं और आपकी ज़रूरत के हिसाब से काम करते हैं, ताकि आप क्रिएट कर सकें, सीख सकें और ज़्यादा कर सकें. डेवलपर्स के लिए, Apps SDK से ऐप बनाने पर 80 करोड़ से ज़्यादा ChatGPT यूज़र्स तक एकदम सही समय पर पहुंच सकते हैं

ऐप्स आज से यूरोपीय संघ के बाहर सभी लॉग-इन ChatGPT यूज़र्स के लिए उपलब्ध हैं — फ़्री, Go, Plus और Pro प्लान पर. हमारे पायलट पार्टनर — Booking.com, Canva, Coursera, Figma, Expedia, Spotify और Zillow — भी आज से उन देशों में उपलब्ध हैं, जहाँ उनकी सेवाएँ अंग्रेज़ी में शुरू होती हैं. इस साल के अंत तक और पार्टनर जोड़े जाएँगे, और जल्द ही यूरोपीय संघ के यूज़र्स के लिए भी ऐप्स उपलब्ध कराए जाएँगे.

डेवलपर्स आज से ही नए Apps SDK प्रीव्यू से ऐप्स बना और टेस्ट कर सकते हैं, जो हम Model Context Protocol(एक नई विंडो में खुलेगा) (MCP) पर बने ओपन स्टैंडर्ड के तौर पर लॉन्च कर रहे हैं. बिल्ड करना शुरू करने के लिए, हमारे डॉक्यूमेंटेशन(एक नई विंडो में खुलेगा) में दिए गए गाइडलाइन्स और सैंपल ऐप्स देखें, और फिर ChatGPT में डेवलपर मोड का इस्तेमाल करके अपने ऐप्स को टेस्ट करें.

इस साल के अंत तक हम रिव्यू और पब्लिशिंग के लिए, ऐप के सबमिशन स्वीकार करना शुरू करेंगे, और बताएंगे कि डेवलपर्स अपने ऐप्स से कैसे कमाई कर सकते हैं.

ChatGPT में ऐप्स का इस्तेमाल कैसे करें 

जब आप ChatGPT में किसी उपलब्ध ऐप का नाम लेकर मैसेज शुरू करते हैं, जैसे कि “Spotify, इस शुक्रवार मेरी पार्टी के लिए एक प्लेलिस्ट बनाओ,” तो ChatGPT उस ऐप को चैट में दिखा देता है और ज़रूरत के मुताबिक़ कॉन्टेक्स्ट का इस्तेमाल करके मदद करता है. पहली बार किसी ऐप का इस्तेमाल करते समय, ChatGPT आपसे कनेक्ट करने की अनुमति मांगेगा, ताकि आपको पता रहे कि ऐप के साथ कौन-सा डेटा शेयर किया जा सकता है.

ChatGPT बातचीत के दौरान ज़रूरत पड़ने पर ऐप्स का सुझाव भी दे सकता है. जैसे, अगर आप नया घर खरीदने की बात कर रहे हैं, तो ChatGPT आपको Zillow ऐप का सुझाव दे सकता है, ताकि आप ChatGPT के अंदर ही एक इंटरैक्टिव मैप पर अपने बजट के हिसाब से घरों की लिस्टिंग देख सकें.

ChatGPT में ऐप्स की नई जेनरेशन इसलिए खास है क्योंकि ये हमारे जाने-पहचाने इंटरैक्टिव एलिमेंट्स — जैसे मैप, प्लेलिस्ट और प्रेज़ेंटेशन — को बातचीत के ज़रिए इस्तेमाल करने के एक नए तरीक़े से जोड़ते हैं. आप किसी आउटलाइन से शुरू करके Canva से उसे स्लाइड डेक में बदलने के लिए कह सकते हैं, या Coursera पर कोई कोर्स करते समय, ChatGPT से वीडियो में दिखाए गए किसी टॉपिक को और डीटेल से समझाने के लिए कह सकते हैं.

जैसे-जैसे और डेवलपर Apps SDK के साथ ऐप्स बनाएँगे, संभावनाएँ बढ़ती ही जाएँगी. क्योंकि ये ऐप्स चैट में स्वाभाविक रूप से सामने आते हैं, आप इन्हें ठीक उसी समय पाएँगे जब ये आपके लिए सबसे ज़्यादा काम के हों.

आज उपलब्ध ऐप्स

हमने शुरुआती पार्टनर्स के एक छोटे ग्रुप के साथ मिलकर ऐप्स का पहला सेट लॉन्च किया, जो आज ChatGPT पर उपलब्ध है. उनके फ़ीडबैक ने Apps SDK प्रिव्यू को और बेहतर बनाने में मदद की, जो अब डेवलपर्स के लिए उपलब्ध है.

Booking.com इंटीग्रेशन के साथ, ChatGPT में हो रही बातचीत दिखाती हुई एक मोबाइल स्क्रीन यूज़र पूछता है कि ‘मेरे लिए पेरिस में 21/11 से 24/11 के बीच, दो वयस्कों के लिए एक होटल खोजें, जिसमें पार्किंग सुविधा हो.’ नीचे, Booking.com पर Zoku Paris और Le Meurice होटलों के सर्च रिज़ल्ट दिखते हैं, जिनमें फ़ोटो, कीमतें और Wi-Fi, पार्किंग और पूल जैसी सुविधाएं शामिल हैं.
"ChatGPT में Zillow ऐप बताता है कि AI रियल एस्टेट को कितना इंसानी बना सकता है. OpenAI के साथ मिलकर, हम लाखों लोगों के लिए एक नया एक्सपीरियंस ला रहे हैं — बातचीत करने वाला गाइड जो घर ढूंढना तेज़, आसान और नैचुरल बनाता है."
— John Weisberg, Head of AI at Zillow

जल्द ही आने वाले ऐप्स

इस साल के अंत तक 11 नए पार्टनर्स और उनके ऐप्स हमारे साथ जुड़ने वाले हैं, और हम इसके लिए बेहद उत्साहित हैं.

सफ़ेद बैकग्राउंड पर एक लाइन में ब्रांड लोगो — AllTrails, Peloton, OpenTable, Target, theFork, Uber और कई और — जो आगे आने वाले ऐप इंटीग्रेशन्स को दिखाते हैं.

Apps SDK के साथ बिल्ड कैसे करें

ChatGPT में ऐप्स, Apps SDK से चलते हैं, जो आज से डेवलपर्स के लिए प्रीव्यू वर्ज़न में उपलब्ध है. Apps SDK मॉडल कॉन्टेस्ट प्रोटोकॉल (MCP) पर आधारित है — एक ओपन स्टैंडर्ड जो ChatGPT को बाहरी टूल्स और डेटा से जोड़ने की सुविधा देता है. यह MCP का इस्तेमाल करता है, ताकि डेवलपर्स अपने ऐप्स का लॉजिक और इंटरफ़ेस दोनों डिज़ाइन कर सकें. हमने Apps SDK को ओपन सोर्स बनाया है ताकि इसके ज़रिए बनाए गए ऐप्स किसी भी ऐसे प्लेटफ़ॉर्म पर चल सकें, जो इस स्टैंडर्ड को अपनाता हो.

डेवलपर्स अपने कोड से ऐप का इंटरफ़ेस और चैट लॉजिक तय कर सकते हैं, और सीधे अपने बैकएंड से कनेक्ट कर सकते हैं, ताकि उनके मौजूदा यूज़र्स लॉग इन कर सकें या प्रीमियम फ़ीचर्स का इस्तेमाल कर सकें.

हमने डेवलपर्स की मदद के लिए डॉक्यूमेंटेशन जारी किया है, जिसमें डिज़ाइन गाइडलाइंस और उदाहरणों का एक ओपन-सोर्स रिपॉज़िटरी शामिल है, ताकि वे ऐसे अनुभव बना सकें जो बातचीत और इंटरैक्शन को सहज रूप से जोडे.

आज के प्रीव्यू का हमारा मक़सद है इन टूल्स को डेवलपर्स तक पहुँचाना, उनका फ़ीडबैक लेना और साथ मिलकर ऐप्स की इस नई जेनरेशन को बनाना. जल्द ही और रीयूसेबल कॉम्पोनेंट्स व तेज़ डेवलपमेंट टूल्स आने वाले हैं.

सुरक्षा और गोपनीयता

हमारी पॉलिसीज़ कहती हैं कि ChatGPT में हर ऐप को OpenAI की यूसेज पॉलिसीज़ मानना ज़रूरी है, सभी के लिए सही होना चाहिए, और किसी भी थर्ड-पार्टी इंटीग्रेशन के लिए पार्टनर के नियमों को फ़ॉलो करना होगा. ये नियम सबके लिए एक सुरक्षित और पॉज़िटिव अनुभव सुनिश्चित करने में मदद करते हैं.

डेवलपर्स को साफ़ प्राइवेसी पॉलिसी रखनी होगी, सिर्फ़ ज़रूरी डेटा ही लेना होगा, और परमिशन के बारे में पूरी साफ़ाई रखनी होगी. जब कोई यूज़र पहली बार किसी ऐप से कनेक्ट करता है, तो ChatGPT उन्हें कनेक्ट करने के लिए संकेत देता है, ताकि वे समझ सकें कि कौन सा डेटा डेवलपर्स के साथ साझा हो सकता है. इस साल के अंत तक, हम और भी बारीक कंट्रोल लाएँगे, ताकि यह तय किया जा सके कि हर ऐप कौन से डेटा कैटेगरी का इस्तेमाल रिज़ल्ट को पर्सनलाइज़ करने के लिए कर सकता है.

ताकि डेवलपर्स को साफ़ रहे, हमने अपने डेवलपर गाइडलाइन्स(एक नई विंडो में खुलेगा) का ड्राफ़्ट भी पब्लिश कर दिया है जिसमें बताया गया है कि ChatGPT में ऐप्स के लिए क्या ज़रूरी है.

आगे क्या होगा

इस साल के अंत तक हम ऐप्स को ChatGPT Business, Enterprise और Edu के लिए लॉन्च करेंगे. साथ ही, सब्मिशन भी खोलेंगे ताकि डेवलपर्स अपने ऐप्स सबमिट करके ChatGPT में पब्लिश कर पाएं. इसके लिए हम एक ख़ास डायरेक्टरी भी लाएँगे, जहाँ यूज़र्स ब्राउज़ और सर्च कर सकेंगे. जो ऐप्स हमारे डेवलपर गाइडलाइन्स के स्टैंडर्ड्स पूरे करेंगे वे लिस्ट हो सकेंगे, और जो बेहतरीन डिज़ाइन और फ़ंक्शनलिटी वाले होंगे उन्हें ज़्यादा नुमायाँ तरीक़े से फ़ीचर किया जाएगा—डायरेक्ट्री और चैट्स दोनों में.

मॉनेटाइज़ेशन के बारे में भी जानकारी जल्द शेयर की जाएगी, जिसमें नए एजेंटिक कॉमर्स प्रोटोकॉल का सपोर्ट शामिल है — एक ऐसा ओपन स्टैंडर्ड, जो ChatGPT में इंस्टेंट चेकआउट की सुविधा देता है.

ये ChatGPT में ऐप्स की सिर्फ़ शुरुआत है, जो यूज़र्स के लिए नई सुविधाएँ और डेवलपर्स के लिए नए मौक़े लाएगा.

लेखक

OpenAI