स्किप करके मेन कंटेंट पर जाऍं
OpenAI

22 जुलाई 2026

कंपनी

समाचार संस्थाओं का अपने महत्वपूर्ण मिशन को आगे बढ़ाने के लिए AI के इस्तेमाल का तरीका

हमारी टेक्नोलॉजी पत्रकारों को ओरिजिनल रिपोर्टिंग को और मज़बूत बनाने, भरोसेमंद कंटेंट को ज़्यादा उपयोगी और आसानी से उपलब्ध कराने, और पाठकों, सब्सक्राइबर्स व विज्ञापनदाताओं के साथ बेहतर रिश्ते बनाने में मदद करती है.

लोड किया जा रहा है...

पिछले एक साल में हमने समाचार संस्थाओं के साथ मिलकर यह समझने पर लगातार काम किया है कि AI सबसे ज़्यादा उपयोगी कैसे बन सकता है—इसमें समय लेने वाले कामों को आसान बनाना, पाठकों के लिए नए अनुभव तैयार करना और मज़बूत व लंबे समय तक टिकाऊ बिज़नेस बनाने में सहयोग देना शामिल है.

पूरी न्यूज़ इंडस्ट्री में रिपोर्टर्स, एडिटर्स और बिज़नेस टीमें OpenAI की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही हैं, ताकि पत्रकार ज़्यादा विषयों को कवर कर सकें, कई दशकों की रिपोर्टिंग को आसानी से खोजा जा सके, नई भाषाओं और फ़ॉर्मैट्स में ऑडियंस तक पहुँचा जा सके और जटिल जानकारी के आधार पर तेज़ी से फ़ैसले लिए जा सकें. ये टूल्स अब न्यूज़रूम, प्रोडक्ट और बिज़नेस वर्कफ़्लोज़ सहित लगभग हर विभाग का हिस्सा बनते जा रहे हैं. उदाहरण के लिए, American Journalism Project ने हाल ही में घोषणा की(एक नई विंडो में खुलेगा) कि उसने 38 राज्यों में मौजूद अपने दर्जनों पब्लिकेशंस के पोर्टफ़ोलियो के लिए हमारे सहयोग को आगे भी जारी रखा है. हमें Lenfest Institute for Journalism और WAN-IFRA(एक नई विंडो में खुलेगा) के महत्वपूर्ण काम में सहयोग जारी रखने पर भी गर्व है.

हालाँकि AI एक महत्वपूर्ण टूल है, लेकिन इस पूरे काम के केंद्र में हमेशा लोग ही रहते हैं—चाहे बात ज़मीनी स्तर की पत्रकारिता की हो, संपादकीय दिशा तय करने की हो या महत्वपूर्ण बिज़नेस फ़ैसलों की.

नीचे दिए गए उदाहरण—समाचार संस्थाओं के अपने शब्दों में—यह दिखाते हैं कि AI किस तरह पत्रकारिता को और उसे आगे बढ़ाने वाले बिज़नेस को मज़बूत बनाने में मदद कर रहा है.

पत्रकारिता को मज़बूती देना

पब्लिशर्स रिसर्च और रिपोर्टिंग को बेहतर बनाने के लिए AI का कई तरीकों से इस्तेमाल कर रहे हैं.

  • The Associated Press OpenAI की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल रिपोर्टिंग, वेरिफ़िकेशन और न्यूज़रूम वर्कफ़्लोज़ को बेहतर बनाने के लिए कर रहा है, जबकि संपादकीय फ़ैसलों पर पूरा कंट्रोल पत्रकारों के पास ही रहता है. कई तरह के टूल्स रिपोर्टर्स को रातभर आई खबरों और पॉडकास्ट्स में महत्वपूर्ण घटनाओं की पहचान करने, अपलोड पर नज़र रखने, जियोलोकेशन और क्रोनोलोकेशन की मदद से इमेज और वीडियो का वेरिफ़िकेशन करने और सुप्रीम कोर्ट की हज़ारों फ़ाइलिंग्स को स्ट्रक्चर करने में मदद करते हैं, ताकि उन्हें आसानी से खोजा जा सके. AP सरकारी डेटा सेट्स में संभावित खबरों की पहचान करने, एडिटर्स के साथ साझा करने लायक कंटेंट सुझाने, ऑडियंस मेट्रिक्स की उपयोगी रिपोर्ट्स तैयार करने और AP के आर्टिकल्स को ब्रॉडकास्ट स्क्रिप्ट्स में बदलने के लिए भी इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है. इससे दोहराए जाने वाले काम कम होते हैं, पत्रकार तेज़ी से खबरों तक पहुँचते हैं और ओरिजिनल रिपोर्टिंग पर ज़्यादा समय दे पाते हैं.
  • POLITICO में पत्रकार AI की मदद से बहुत सारे पब्लिक दस्तावेज़ों और डेटा को एनालाइज़ कर पाते हैं, जिससे वे ज़्यादा गहरी और समय पर ओरिजिनल रिपोर्टिंग कर पाते हैं. वहीं कमर्शियल टीमें AI की मदद से POLITICO की सेवाओं से जुड़ी बेहतर जानकारी के आधार पर क्लाइंट्स के लिए ज़्यादा पर्सनलाइज़्ड सेल्स अनुभव तैयार करती हैं, ताकि वे इंसानी रिश्तों को मज़बूत बनाने पर ज़्यादा ध्यान दे सकें.
  • Axios ने कई कस्टम GPT तैयार किए हैं, जो इंटरनल पॉलिसीज़ समझने, अलग-अलग डिपार्टमेंट्स से सहायता पाने, पब्लिक रिकॉर्ड्स के लिए रिक्वेस्ट भेजने और अपने खास Smart Brevity अंदाज़ में कॉपी की जाँच करने जैसे कई कामों में मदद करते हैं. उदाहरण के लिए, "FOIA Refiner GPT" रिपोर्टर्स को सरकारी दस्तावेज़ माँगने के लिए ऐसे सटीक और सही आवेदन तैयार करने में मदद करता है, जिनके खारिज होने या जिनमें देरी होने की गुंजाइश बहुत कम होती है. "O Caption! My Caption! GPT" खबरों की इमेज कैप्शन्स को बेहतर बनाता है. वहीं "Axiomizer GPT" स्टोरी कॉपी को रिव्यू करके बेहतर हेडलाइंस और ज़्यादा साफ़ तौर पर लिखने के सुझाव देता है.
  • The Philadelphia Inquirer* ने Scribe नाम का AI-पावर्ड टूल बनाया किया है, जो उसके पत्रकारों को कई नगरपालिकाओं और स्कूल ज़िलों की पब्लिक मीटिंग्स पर नज़र रखने में मदद करता है. Scribe, OpenAI की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके पब्लिक मीटिंग्स की ट्रांसक्रिप्ट्स को संक्षिप्त और अलग-अलग कैटेगरी की समरी में बदलता है. इसके बाद यह Inquirer के रिपोर्टर्स और एडिटर्स द्वारा तैयार किए गए न्यूज़वर्दीनेस फ़्रेमवर्क के आधार पर महत्वपूर्ण घटनाओं को स्कोर और रैंक करता है.
  • Axel Springer अपने अलग-अलग ब्रांड्स में पाठकों के अनुभव और न्यूज़रूम वर्कफ़्लोज़ को बेहतर बनाने के लिए OpenAI की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है. Business Insider में, AI एक टैप में आर्टिकल को सुनने जैसी सुविधाएँ देता है और ऑडियंस के कमेंट्स को एनालाइज़ करने में मदद करता है, जिससे रिपोर्टर्स ओरिजिनल पत्रकारिता पर ज़्यादा ध्यान दे पाते हैं. वहीं WELT में AI खास दिलचस्पी रखने वाली ऑडियंस के लिए न्यूज़लेटर्स तैयार करने, CMS के अंदर और बेहतर तरीके से सच्चाई की जाँच करने, महत्वपूर्ण घटनाओं की पहचान करने, सोर्सेज़ को व्यवस्थित करने और किसी स्टोरी को लिखने से पहले यह पता करने में मदद करता है कि वह कितनी भरोसेमंद है.
  • Future एक इन-हाउस संपादकीय प्लेटफ़ॉर्म भी बना रहा है, जो AI एजेंट्स, फ़्लेक्सिबल वर्कफ़्लोज़ और शक्तिशाली टूल्स को एक सहज अनुभव में एक साथ लाता है.
  • 2022 में Le Monde के न्यूज़रूम ने 'Le Monde In English' लॉन्च करके अंग्रेज़ी बोलने वाले पाठकों के लिए अपनी कवरेज का विस्तार किया. 2025 में OpenAI के साथ उसकी साझेदारी ने इस दिशा में एक नया कदम जोड़ा. संपादकीय टीमों ने अपने विस्तृत ट्रांसलेशन स्टाइलबुक को ChatGPT मॉडल्स में शामिल किया, ताकि पब्लिकेशन का प्रोसेस तेज़ हो सके. इससे पत्रकारों का समय बचा और वे अपनी मुख्य ज़िम्मेदारियों, जैसे रिपोर्टिंग और एनालिसिस, पर और ज़्यादा ध्यान दे सके.
  • PRISA Media अपने पत्रकारों की निगरानी में चलने वाले कई संपादकीय टूल्स में OpenAI की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है. इनमें Codex और वाइब कोडिंग की मदद से ट्रेंड और अन्य जानकारी देने वाला ट्रैकर, Diario AS पर FIFA World Cup के लिए अलग-अलग देशों के मुताबिक तैयार किए गए ऑडियो न्यूज़ ब्रीफ़िंग्स और EL PAÍS के सब्सक्राइबर्स के सवालों के जवाब देने वाला कन्वरसेशनल असिस्टेंट Vera शामिल हैं. OpenAI के मॉडल्स नॉलेज मैनेजमेंट को भी मज़बूत बनाते हैं. ये कंटेंट वेक्टराइज़ेशन, आर्टिकल ट्रांसलेशन और इमेज राइट्स एट्रिब्यूशन जैसे महत्वपूर्ण कामों को ऑटोमेट करते हैं. ये सभी पहलें दिखाती हैं कि AI को न्यूज़रूम में व्यावहारिक तरीके से कैसे शामिल किया जा सकता है, ताकि टीमें नए मौके पहचान सकें, तेज़ी से काम कर सकें और अपनी पत्रकारिता की पहुँच बढ़ा सकें.
  • The Daily Beast की डेटा टीम ने Data Scouts नाम का OpenAI-पावर्ड एजेंट्स का एक सेट तैयार किया है, जो न्यूज़रूम और बिज़नेस टीमों को जानकारी पाने से सीधे ऐक्शन तक तेज़ी से पहुँचने में मदद करता है. सिर्फ़ डेटा की समरी देने के बजाय, Data Scouts नए मौकों की पहचान करते हैं, पूरे बिज़नेस में क्या हो रहा है यह समझाते हैं और लोगों के रिव्यू के लिए आगे उठाए जा सकने वाले व्यावहारिक कदम सुझाते हैं. Data Scouts का ज़्यादातर इस्तेमाल Slack में होता है, जहाँ Daily Beast की टीमें पहले से मिलकर काम करती हैं और फ़ैसले लेती हैं. इससे इनसाइट्स सीधे मौजूदा बातचीत का हिस्सा बन जाते हैं और लोगों को किसी नए डैशबोर्ड का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता. साथ ही, यह दूसरे टूल्स और वर्कफ़्लोज़ के साथ भी आसानी से काम कर सकता है.
  • OpenAI के सहयोग से चल रहा American Journalism Project का Product & AI Studio एक सेंटर ऑफ़ एक्सिलेंस है, जो स्थानीय समाचार संस्थाओं को ज़िम्मेदारी के साथ AI को अपनाने और अपने काम और सस्टेनेबिलिटी को मज़बूत करने में मदद करता है. गैर-लाभकारी समाचार संस्थाएँ तेज़ी से AI वर्कफ़्लोज़ अपना रही हैं और इसके स्पष्ट फ़ायदे देख रही हैं. OpenAI की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए, प्यूर्टो रिको के प्रमुख खोजी न्यूज़रूम Centro de Periodismo Investigativo (CPI) ने कस्टम GPT का एक सेट(एक नई विंडो में खुलेगा) तैयार किया है, जो उसकी छोटी टीम को अंग्रेज़ी और स्पैनिश दोनों भाषाओं में डोनर कम्युनिकेशन का ड्राफ़्ट तैयार करने और उनका अनुवाद करने में समय बचाने में मदद करता है. साथ ही, न्यूज़रूम की अपनी खास पहचान भी बनी रहती है. ये इनोवेशन अब दूसरे क्षेत्रों तक भी पहुँच रहे हैं, जहाँ इनका सबसे ज़्यादा असर हो सकता है. CPI ने ChatGPT‑पावर्ड ट्रांसलेशन वर्कफ़्लो भी विकसित किया, जिसने बाद में दूसरे न्यूज़रूमों को प्रेरित(एक नई विंडो में खुलेगा) किया. Enlace Latino North Carolina ने इसी तरीके को अपनाकर अपना पहला अंग्रेज़ी न्यूज़लेटर लॉन्च किया, जिससे वह नए पाठकों तक पहुँचा और नए स्पॉन्सरशिप के मौके मिले. वहीं Boyle Heights Beat ने इसी मॉडल का इस्तेमाल करके L.A. में लगी आग के दौरान रीयल-टाइम में दोनों भाषाओं में कवरेज उपलब्ध कराई.

ऑडियंस बढ़ाना और पाठकों का अनुभव बेहतर करना

पब्लिशर्स AI का इस्तेमाल इस तरह कर रहे हैं कि लोग भरोसेमंद पत्रकारिता को ज़्यादा आसान, उपयोगी और व्यक्तिगत तरीके से खोज सकें, समझ सकें और उससे जुड़ सकें.

  • Condé Nast OpenAI की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अपने भरोसेमंद ब्रांड्स के साथ पाठकों के जुड़ने के नए तरीके बनाने के लिए कर रहा है. Bon Appétit ने AI-पावर्ड Test Kitchen Assistant लॉन्च किया है, जो उसके बड़े संपादकीय संग्रह को OpenAI के मॉडल्स के साथ जोड़ता है. इसकी मदद से घर पर खाना बनाने वाले लोग रेसिपीज़, खाना बनाने की तकनीकों, सामग्री के विकल्प, भोजन की तैयारी और प्रोडक्ट के सुझावों से जुड़े सवाल रीयल टाइम में पूछ सकते हैं. यह असिस्टेंट पाठकों को Bon Appétit के भरोसेमंद, एडिटर से मंज़ूर कुकिंग कंटेंट का ज़्यादा इंटरैक्टिव और व्यक्तिगत अनुभव देता है और खाना बनाने के पूरे प्रोसेस में भरोसे के साथ रास्ता दिखाता है.
  • The Atlantic ने Lemony Snicket’s Suspicious Incident in Dubious Park(एक नई विंडो में खुलेगा) नाम का एक इमर्सिव मर्डर मिस्ट्री गेम लॉन्च किया है. इस गेम को बनाने के लिए The Atlantic ने लेखक लेमनी स्निकेट के साथ मिलकर किरदार, कहानी और प्लॉट तैयार किया. इसके बाद The Atlantic ने ChatGPT API की मदद से हर किरदार के लिए अलग AI एजेंट बनाया, जिसमें लेखक द्वारा दिए गए संवाद, उद्देश्य और बैकग्राउंड शामिल किया गया. इससे खिलाड़ी सीधे किरदारों से सवाल-जवाब कर सकते हैं और अपराधी का पता लगा सकते हैं.
  • Eater ने हाल ही में OpenAI की टेक्नोलॉजी पर आधारित AI की मदद से रेस्टोरेंट खोजने का अनुभव लॉन्च किया है. यह टूल यूज़र्स के सामान्य भाषा में पूछे गए सवालों को Eater की 20 से ज़्यादा सालों के भरोसेमंद रेस्टोरेंट सुझावों और सर्विस जर्नलिज़्म से जोड़ता है, ताकि उन्हें अपनी पसंद के मुताबिक रेस्टोरेंट के सुझाव मिल सकें. बातचीत के ज़रिए Eater की संपादकीय विशेषज्ञता तक आसान पहुँच मिलने से पाठक हर मौके के लिए सही रेस्टोरेंट जल्दी खोज सकते हैं.
  • Future ने इस साल अपने पहले दो ChatGPT प्लगइन्स लॉन्च किए हैं, जो ChatGPT को उसके कंटेंट को बेहतर ढंग से समझने, पेश करने और पाठकों व कस्टमर्स के लिए उपयोगी बनाने में मदद करते हैं. Who What Wear लोगों को वेब पर मौजूद बेहतरीन फ़ैशन कंटेंट के आधार पर उनकी पसंद के मुताबिक सही लुक चुनने में मदद करता है.
  • Le Monde ने यूज़र्स की खबरों को देखने-पढ़ने की लगातार बदलती आदतों को ध्यान में रखकर 2025 में हर आर्टिकल के साथ आवाज़ की सुविधा दी. इस सुविधा की आवाज़ और पढ़ने के अंदाज़ को पेशेवर वॉइस एक्टर्स के साथ मिलकर सावधानी से बनाया और परखा गया, ताकि यह Le Monde की संपादकीय पहचान बनाए रख सके. इसके बाद OpenAI के मॉडल्स की मदद से हर आर्टिकल को पब्लिश होते ही सुना जा सकता है.
  • The San Francisco Standard* OpenAI की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल स्थानीय समाचारों के अनुभव को नए तरीके से पेश करने के लिए कर रहा है. उसका नया AI-फ़र्स्ट सब्सक्राइबर ऐप हर पाठक की पसंद, लोकेशन और पढ़ने की आदतों के आधार पर व्यक्तिगत ब्रीफ़िंग तैयार करता है. साथ ही, Standard की रिपोर्टिंग को इंटरैक्टिव मॉड्यूल्स में बदलता है, जो फ़ॉलो-अप सवालों के जवाब देते हैं, महत्वपूर्ण लोगों को हाइलाइट करते हैं और उसके आर्काइव से संबंधित मटीरियल भी सामने लाते हैं.
  • BILD का AI असिस्टेंट Hey_ अब तक पाठकों के 25 करोड़ से ज़्यादा सवालों के जवाब दे चुका है. यह अब एक हर दिन का साथी बन गया है, जो चैट और इंटरैक्टिव आर्टिकल विजेट्स, जैसे टैक्स और रिटायरमेंट कैलकुलेटर्स के ज़रिए पाठकों को यह समझने में मदद करता है कि खबरों का उनके जीवन पर क्या असर पड़ता है.
  • Chicago Public Media* अपने रेडियो स्टेशन WBEZ के 40 सालों के ऑडियो आर्काइव को ट्रांसक्राइब करने के लिए OpenAI मॉडल का इस्तेमाल कर रहा है. इन कोशिशों से स्थानीय पत्रकारिता का यह बड़ा कलेक्शन पहली बार खोजने लायक बन रहा है, जिससे पत्रकारों—और एक तरह से पब्लिक—को अपने समुदाय को बेहतर समझने के लिए एक अहम रिसोर्स मिलेगा.

समाचार के बिज़नेस को मज़बूत बनाना

पब्लिशर्स AI का इस्तेमाल जटिल बिज़नेस जानकारी को उपयोगी इनसाइट्स में बदलने में भी कर रहे हैं ताकि उनकी टीमों को ज़्यादा असरदार ढंग से काम करने में मदद मिले.

  • News Corp कई AI-पावर्ड "ज्ञानी एजेंट्स" बना कर रहा है. ये एजेंट्स डेटा और कॉन्टेक्स्ट दोनों को समझते हैं. यानी ये स्ट्रक्चर किए गए एंटरप्राइज़ डेटा और अनस्ट्रक्चर्ड बिज़नेस जानकारी का इस्तेमाल करते हैं और टीमों को मुश्किल एनालिटिकल सवालों के जवाब देने में मदद करते हैं. OpenAI मॉडल्स के साथ Model Context Protocol (MCP) का इस्तेमाल करके ये एजेंट्स सुरक्षित तरीके से News Corp की ग्लोबल डेटा लेक तक पहुँच सकते हैं. इस इनोवेशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन एजेंट्स को उनके डेटा का सिमेंटिक स्ट्रक्चर समझना सिखाया गया है.
  • The Seattle Times* ने ChatGPT Enterprise का इस्तेमाल करके एक AI-पावर्ड प्रॉस्पेक्टिंग एजेंट बनाया है, जो उसकी विज्ञापन टीम को संभावित कस्टमर्स की ज़्यादा तेज़ी से पहचान और इवैल्यूएशन करने में मदद करता है. एक बातचीत पर आधारित कस्टम GPT की मदद से सेल्स प्रतिनिधि टार्गेटेड लीड की कई लिस्ट तैयार कर सकते हैं, Times द्वारा तय किए गए नियमों के आधार पर प्रॉस्पेक्ट्स को स्कोर दे सकते हैं, रिसर्च रिपोर्ट्स बना सकते हैं, यह देख सकते हैं कि कोई अकाउंट पहले से CRM सिस्टम में मौजूद है या नहीं और डिस्कवरी कॉल्स के लिए सवालों का ड्राफ़्ट तैयार कर सकते हैं. इस टूल ने प्रॉस्पेक्टिंग का समय घंटों से घटाकर कुछ मिनट कर दिया है और सीधे तौर पर नई सेल्स बढ़ाने में मदद की है.

ये प्रोजेक्ट्स उन कई तरीकों में से कुछ उदाहरण हैं, जिनसे पब्लिशर्स AI को अपने प्रोडक्ट्स और बिज़नेस के लिए उपयोगी बना रहे हैं. इससे पत्रकारों का समय बच रहा है, भरोसेमंद रिपोर्टिंग को खोजना आसान हो रहा है, बिज़नेस से जुड़ी गहरी इनसाइट्स मिल रही हैं और ग्रोथ के नए मौके मिल रहे हैं. हमने OpenAI Academy for News Organizations भी शुरू की है, ताकि सीख और उपयोग के उदाहरण शेयर किए जा सकें और ज़्यादा-से-ज़्यादा लोग AI के फ़ायदों को समझकर उनका इस्तेमाल कर सकें. न्यूज़रूम AI का और किन-किन तरीकों से इस्तेमाल कर रहे हैं, इसके बारे में यहाँ(एक नई विंडो में खुलेगा) और जानकारी मिल सकती है.

हम पिछले तीन सालों से न्यूज़ इंडस्ट्री के साथ निवेश और पार्टनरशिप करते आ रहे हैं, लेकिन उनके मिशन में मदद करने का यह सफ़र अभी बस शुरू हुआ है. हम आगे भी पब्लिशर्स, एडिटर्स और पत्रकारों के साथ मिलकर ऐसे टूल्स बनाते रहेंगे, जो मज़बूत और सस्टेनेबल समाचार संस्थाओं की मदद करें और ज़्यादा-से-ज़्यादा लोगों को हाई-क्वालिटी पत्रकारिता से जोड़ें.

*Lenfest Institute AI Collaborative and Fellowship program में भाग लेने वाले समाचार संस्थानों में से एक

लेखक

OpenAI