पेश है ChatGPT Plus
हम ChatGPT के लिए पायलट सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर रहे हैं, जो बातचीत आधारित AI है, और जो आपसे चैट कर सकता है, फ़ॉलो-अप सवालों के जवाब दे सकता है और ग़लत अंदाज़ों को चुनौती दे सकता है.
This post covers the original Plus launch.
For current plans and features, see:

इलस्ट्रेशन: रूबी चेन
नया सब्सक्रिप्शन प्लान, ChatGPT Plus, $20/महीना पर लिया जा सकेगा और सब्सक्राइबर को कई फ़ायदे मिलेंगे:
- ChatGPT का जनरल एक्सेस, यहां तक की पीक टाइम में भी
- तेज़ रिस्पांस का समय
- नए फ़ीचर और सुधार की पहले पहल वाला एक्सेस
ChatGPT Plus यूनाइटेड स्टेट्स और पूरी दुनिया के कस्टमर के लिए उपलब्ध है.A
हमें अपने फ़्री यूज़र पसंद हैं और उनके लिए ChatGPT के फ़्री एक्सेस का ऑफ़र जारी रखेंगे. इस सब्सक्रिप्शन दाम को पेश करते हुए, हम ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को फ़्री एक्सेस उपलब्ध कराने में सपोर्ट में मदद कर पाएंगे.
हमने ChatGPT को रिसर्च प्रीव्यू के तौर पर लॉन्च किया, ताकि हम सिस्टम की मज़बूती और कमज़ोरियों को और ज़़्यादा जान सकें और इसकी लिमिटेशन को बेहतर बनाने में मदद के लिए यूज़र के फ़ीडबैक इकट्ठा कर सकें. तब से, लाखों लोगों ने हमें फ़ीडबैक दिए हैं, हमने अनेकों महत्वपूर्ण अपडेट(एक नई विंडो में खुलेगा) किए हैं और हमने पाया कि यूज़र को कई प्रोफ़ेशनल यूज़-केस में वैल्यू भी मिलती है, जिसमें कंटेंट की ड्राफ़्टिंग और एडिटिंग, आइडिया की ब्रेनस्टोर्मिंग, प्रोग्रामिंग में मदद और नए विषयों को सीखना शामिल हैं.
आपके फ़ीडबैक और ज़रूरतों के आधार पर हमने इस पेशकश को रिफ़ाइन करने और बढ़ाने का प्लान किया है. हम जल्दी ही (ChatGPT API वेटलिस्ट(एक नई विंडो में खुलेगा)) भी पेश करेंगे, और हम ज़्यादा से ज़्यादा उपलब्ध कराने के लिए कम-ख़र्चे वाले प्लान, बिज़नेस प्लान और डेटा पैक के ऑप्शन भी लगातार एक्सप्लोर कर रहे हैं.


