स्किप करके मेन कंटेंट पर जाऍं
OpenAI
इवेंट

अत्याधुनिक साइबर सुरक्षा

साइबर डिफ़ेंस के अगले दौर पर एक लाइव कीनोट सेशन. 12 नवंबर, सुबह 10:00 बजे PT.

अभी रजिस्टर करें

साइबर सिक्योरिटी के लिए अत्याधुनिक इंटेलिजेंस

सबसे अत्याधुनिक मॉडल्स और एजेंट्स की मदद से सुरक्षा से जुड़ी कमज़ोरियाँ ढूँढें, सुरक्षा उपायों को टेस्ट करें और समस्याएँ ठीक करने के तरीके तेज़ी से तैयार करें.

बड़े ऑर्गेनाइज़ेशन्स का भरोसा

साइबर डिफ़ेंस के लिए अब नए तरीके की ज़रूरत है

AI की मदद से हमलावर सुरक्षा से जुड़ी कमज़ोरियाँ पहले से तेज़ी से ढूँढ रहे हैं और उनका गलत फ़ायदा उठा रहे हैं. सुरक्षा करने वाली टीमें अभी हमलावरों से आगे निकल सकती हैं, लेकिन इसके लिए उनके पास समय तेज़ी से कम हो रहा है.

अब सुरक्षा को लगातार चलने वाला प्रोसेस बनाने का समय है.

अपने पूरे सिक्योरिटी प्रोग्राम में AI का इस्तेमाल करें

Daybreak के ज़रिए साइबर मॉडल्स का एक्सेस पाएँ

Daybreak साइबर सिक्योरिटी के कामों के लिए मंज़ूरी के साथ एक्सेस देता है. डिफ़ेंसिव वर्कफ़्लो के लिए Blue और एडवांस्ड, मंज़ूरशुदा टेस्टिंग के लिए Red इस्तेमाल करें.

Daybreak Blue के लिए नारंगी रंग का एब्स्ट्रैक्ट मॉडल कार्ड आर्टवर्क.

Daybreak Blue

कोड रिव्यू, सुरक्षा से जुड़ी कमज़ोरियों की जाँच और उन्हें ठीक करने जैसे डिफ़ेंसिव सिक्योरिटी के कामों को सपोर्ट करने वाले जनरल-पर्पज़ मॉडल्स का एक्सेस पाएँ, जिनमें बिना ज़रूरत रिक्वेस्ट ठुकराए जाने की संभावना कम है.

Daybreak Red के लिए नारंगी रंग का एब्स्ट्रैक्ट मॉडल कार्ड आर्टवर्क.

Daybreak Red

एक्सप्लॉइट डेवलपमेंट, पेनेट्रेशन टेस्टिंग और रेड टीमिंग जैसी मंज़ूरशुदा रिसर्च के लिए खास साइबर मॉडल्स का एक्सेस पाएँ. इसके लिए अतिरिक्त वेरिफ़िकेशन और एक्सेस से जुड़े नियम लागू होते हैं.

सुरक्षा कमज़ोरियाँ ढूँढने से लेकर परखे हुए उपायों तक

जाँच में मिली समस्याओं की पड़ताल करने, जोखिमों की प्रायोरिटी तय करने और ऐसे उपाय तैयार करने के लिए एजेंटिक लूप्स बनाएँ, जिनका आपकी टीम रिव्यू कर सके.

पहले से इस्तेमाल किए जा रहे टूल्स में अपने कोड को सुरक्षित बनाएँ

Codex Security Cloud में मिली सुरक्षा से जुड़ी कमज़ोरियाँ और उनकी गंभीरता की रेटिंग दिखाई गई है.

Daybreak Defense Factory

एक बटन दबाकर पहचानी गई समस्याओं को ठीक करने के प्रोसेस तक पहुँचें. सभी स्कैन और पैचिंग वर्कफ़्लो रिमोट रहकर चलते हैं.

Daybreak में एक प्रॉम्प्ट के ज़रिए रिपॉज़िटरी स्कैन करने की रिक्वेस्ट की गई है.

Daybreak प्लगइन

सीधे Codex में स्कैन करें और पैच तैयार करें. स्कैन आपके लोकल सिस्टम पर चलते हैं और उनके नतीजे भी वहीं सेव होते हैं.

कोड डिफ़ दिखाता है कि रिक्वेस्ट भेजने से पहले कॉलबैक डेस्टिनेशन्स का वैलिडेशन किया जाता है.

PR रिव्यू

Pull requests की जाँच करके सुरक्षा से जुड़ी कमज़ोरियाँ दोबारा आने का जोखिम कम करें.

लगातार सुरक्षा बनाए रखने के लिए ज़रूरी हिस्से

Codex Security CLI

अपने टर्मिनल से कोड या उसमें किए गए बदलावों को स्कैन करें. जाँच में मिले नतीजों, कवरेज रिपोर्ट्स और उनसे जुड़े सबूतों को अपने डेवलपमेंट वर्कफ़्लो में शामिल करें.

CI में सिक्योरिटी स्कैन्स

अपनी CI पाइपलाइन में पहले से मौजूद चेक्स के साथ Codex Security CLI चलाएँ.

Codex Security SDK

TypeScript ऐप्लिकेशन्स में सिक्योरिटी स्कैन्स शामिल करें. इसके साथ ऑर्गेनाइज़ किए गए नतीजे, कवरेज डेटा और स्कैन से जुड़ी फ़ाइलें भी पाएँ.

OpenAI API

OpenAI मॉडल्स के साथ अपने टूल्स और कॉन्टेक्स्ट इस्तेमाल करके अपनी ज़रूरत के हिसाब से सिक्योरिटी वर्कफ़्लो बनाएँ.

अपनी सिक्योरिटी टीम की काम सँभालने की क्षमता बढ़ाएँ

OpenAI मॉडल्स और सिक्योरिटी एजेंट्स की मदद से कमज़ोरियाँ ढूँढें, जोखिमों की जाँच करें और उन्हें ठीक करने के तरीके तैयार करें.

OpenAI से बिज़नेस से जुड़े अपडेट्स पाएँ

प्रोडक्ट अपडेट्स, काम की गाइड्स, आने वाले इवेंट्स और भी बहुत कुछ.

सब्सक्राइब करके, आप OpenAI से ईमेल पाने के लिए सहमति देते हैं. आप किसी भी समय अनसब्सक्राइब कर सकते हैं. हमारी प्राइवेसी पॉलिसी⁠ पढ़ें.