स्किप करके मेन कंटेंट पर जाऍं
OpenAI

OpenAI का नया इकोनॉमिक एनालिसिस

एनालिसिस में इकोनॉमी पर ChatGPT के असर के इनसाइट पेश किए गए हैं. OpenAI ने लेबर मार्केट और प्रोडक्टिविटी पर AI के बड़े पैमाने पर असर की स्‍टडी के लिए नए रिसर्च सहयोग की भी शुरुआत की है

""
लोड किया जा रहा है...

पूरी दुनिया के आधा बिलियन से ज्‍़यादा लोग एक्टिव तरीक़े से OpenAI के AI टूल को इस्‍तेमाल करते हैं, ख़ासकर हमारे फ़्री वाले ChatGPT का. वे हर रोज़ इस प्‍लैटफ़ॉर्म पर 2.5 बिलियन से ज्‍़यादा मैसेज भेजते हैं – जिनमें हर रोज़ 330 मिलियन से ज्‍़यादा मैसेज अमेरिका के होते हैं. इतने बड़े पैमाने पर इसका इस्‍तेमाल हमारे सामने AI के इकोनॉमी पर असर की एक बहुत ही ख़ास खिड़की खोल देता है. ChatGPT ने टीचर के टास्‍क के हर हफ़्ते अंदाज़न छह घंटे(एक नई विंडो में खुलेगा) बचाए हैं; पेंसिल्वेनिया में स्‍टेट कर्मचारियों के रूटीन के टास्‍क के हर रोज़ औसतन 95 मिनट(एक नई विंडो में खुलेगा) बचाए हैं, इससे वे बेहतर सेवाएं दे सकते हैं; और ऑन्‍टरप्रेन्‍योर को नई कंपनियां बनाने और स्टार्ट-अप शुरू करने(एक नई विंडो में खुलेगा) में सक्षम बनाया है.  

आज, OpenAI पहली बार पेश(एक नई विंडो में खुलेगा) कर रहा है कि ChatGPT जैसे हमारे टूल ने कैसे बिज़नेस और सरकारों में कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाया है – और कैसे ये पहले से ही वैल्‍यू क्रिएट कर रहे हैं. यह नोट OpenAI के चीफ़ इकोनॉमिस्‍ट Ronnie Chatterji और OpenAI इकोनॉमिक रिसर्च टीम ने लिखा है. 

आज हम ये भी ऐलान कर रहे हैं कि अगले 12 महीने तक Chatterji हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के Jason Furman और अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टि‍ट्यूट और जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के Michael Strain के साथ मिलकर प्रोडक्टिविटी और वर्कफ़ॉर्स पर पड़ने वाले AI के असर का असेसमेंट करेंगे. एक साथ मिलकर, ये जॉब पर पड़ने वाले AI के असर के एनालाइज़ेशन के लिए एक रिसर्च एजेंडा और मेट्रिक्स डेवलप करेंगे, यानी वाशिंगटन, डीसी में नए OpenAI वर्कशॉप में एक ऐसी कोशिश करेंगे, जिसमें ख़ास एकोनॉमिक स्टेकहोल्डर के लिए ट्रेनिंग, डेमो और अन्य प्रोग्रामिंग शामिल होंगे.

ChatGPT इतिहास में बेइंतिहा तेज़ी से अपनाई गई कंज़्यूमर टेक्नोलॉजी है, जो पांच दिनों में 1 मिलियन यूज़र तक, दो महीनों में 100 मिलियन यूज़र तक, और आज 500 मिलियन से ज़्यादा यूज़र तक पहुंच चुकी है. लॉन्च होने के साथ ही, हमने काम के लिए ChatGPT के इस्तेमाल में हैरतअंगेज़ इज़ाफ़ा देखा है. 28% अमेरिकी एडल्ट, जिन्होंने कभी ChatGPT को इस्तेेमाल करके देखा, वे आज, काम के लिए ChatGPT को इस्तेमाल कर रहे हैं, इसकी 2023 में सिर्फ़ 8% से तुलना करके देखें.

पूरे इतिहास में देखें तो, कुछ टेक्नोलॉजी ऐसी रहीं, जिन्होंने लोगों की उपलब्धियों को बुनियादी तौर पर बदलकर रख दिया, जैसे कि – पहिया, इंजन, बिजली, ट्रांजिस्टर. AI भी एक ऐसी ही बुनियादी बदलाव वाली टेक्नोलॉजी है. बुनियादी तौर पर, AI लोगों को सोचने, सीखने, क्रिएट करने और बिल्ट करने की उनकी क्षमता को बढ़ाने में मदद कर रहा है. यह इंसानी प्रतिभा की ही स्केलिंग है. जैसे-जैसे ये सिस्टम बेहतर होते जाएंगे, आर्थिक बेहतरी की भी काफ़ी गुंजाइश है.

इस चीज़ के अलग-अलग इकोनॉमिस्ट के अलग-अलग अनुमान हैं कि AI प्रोडक्टिविटी पर कैसे असर डालेगा, लेकिन निचले हिस्से तक भी AI आर्थिक बेहतरी को लेकर जाएगा. सबसे अहम सवाल तो यह है कि यह कैसे होगा, और किसको कितना मिलेगा?

चीज़ों का हमारा आज का चुनाव तय करेगा कि यह बदलाव सभी को बड़े मौक़े की ओर लेकर जाएगा, या पैसा और ताक़त कुछ लोगों तक सिमटकर रह जाएंगे. OpenAI में, हम हर किसी को AI के “एलीवेटर पर” चाहते हैं. 

हमें इसकी कुछ झलकें पहले से ही दिखाई दे रही हैं: साइंटिस्ट डिस्कवरी में तेज़ी ला पा रहे हैं, छोटे बिज़नेस ओनर अपनी क्षमता को बढ़ा पा रहे हैं, टीचर तेज़ी से लेसन तैयार कर पा रहे हैं. कल्पना करके देखिए कि जब ये टूल हर किसी के हाथ में होंगे, तो क्या-क्या हो सकता है.

इस बेमिसाल क्षमता का मतलब यह नहीं है कि प्रोग्रेस सीधी लाइन में आगे बढ़ेगा. टेक्नोलॉजी में हरेक बड़ी छलांग बदलाव लेकर आती है; कई तरह के काम ख़त्म हो जाएंगे, कई नए डेवलप होंगे, उभरेंगे. AI से बदलाव की रफ़्तार और स्केेल शायद अभी तक के बदलावों की तुलना में बहुत बड़े और बेहद तेज़ होंगे. हमें इस फ़ैक्ट के प्रति ईमानदार होना होगा और अभी से तैयारी करनी होगी.

हमारा काम इस बदलाव को रोकना नहीं है, बल्कि इसे दिशा देना है. इतिहास बताता है कि नई टेक्नोलॉजी मौक़ों में इज़ाफ़ा कर सकती हैं और हर किसी की ज़िंदगी को बेहतर बना सकती हैं – लेकिन सिर्फ़ तभी जब हम एक्सेेस को जनवादी बनाएं, बदलते समय के साथ कर्मचारियों का सपोर्ट करें, और बड़े कंट्रिब्‍यूशन और हिस्सेदारी को नवाजने वाले इकोनॉमिक सिस्टम बनाएं. 

आप ChatGPT से संचालित प्रोडक्टिविटी पर हमारी पहली पेशकश यहां(एक नई विंडो में खुलेगा) पढ़ सकते हैं.